Is Hair Dye Harmful for Eyes: अगर आप भी हेयर डाई इस्तेमाल करते हैं, तो इस खबर को जरूर पढ़ें। यहां हम आपको बताएंगे कि बालों में हेयर डाई लगाने से आंखों पर क्या प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
1 of 6
बालों की डाई आंखों के लिए कितनी खतरनाक?
- फोटो : AI
Is Hair Dye Harmful for Eyes: बालों को काला करने, सफेद बालों को छिपाने या नया लुक देने के लिए हेयर डाई का इस्तेमाल काफी आम है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बालों में लगाई जाने वाली डाई आपकी आंखों के लिए कितनी सुरक्षित है? हेयर डाई में मौजूद कुछ केमिकल त्वचा और आंखों के आसपास जलन या एलर्जी जैसी समस्या पैदा कर सकते हैं।
अगर डाई गलती से आंखों में चली जाए, तो परेशानी और बढ़ सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि हेयर डाई आंखों को किस तरह नुकसान पहुंचा सकती है? इस लेख में आपके ऐसे ही सवालों के जवाब हम देंगे। साथ ही जानेंगे कि हेयर डाई इस्तेमाल करते समय आंखों को सुरक्षित रखने के लिए किन सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए और किन लक्षणों में तुरंत डॉक्टर या आई स्पेशलिस्ट से संपर्क करना जरूरी है।
विज्ञापन
2 of 6
बालों की डाई आंखों के लिए कितनी खतरनाक?
- फोटो : AI
हेयर डाई आंखों के लिए क्यों हो सकती है नुकसानदायक?
हेयर डाई में अलग-अलग तरह के रसायन इस्तेमाल किए जाते हैं। कुछ स्थायी हेयर डाई में पैराफेनिलीन डायमाइन (PPD) जैसे घटक हो सकते हैं, जो कुछ लोगों में एलर्जी या त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं। आंखों के आसपास की त्वचा संवेदनशील होने के कारण वहां प्रतिक्रिया होने का खतरा रहता है। अगर डाई सीधे आंख की सतह पर चली जाए, तो केमिकल से जलन, लालिमा, पानी आना और दर्द जैसी समस्या हो सकती है। कई मामलों मं आंखों की रोशनी जाने तक का खतरा माना जाता है।
विज्ञापन
3 of 6
बालों की डाई आंखों के लिए कितनी खतरनाक?
- फोटो : AI
आंख में हेयर डाई चली जाए तो क्या करें?
अगर गलती से हेयर डाई आंख में चली जाए, तो आंख को तुरंत साफ बहते पानी से अच्छी तरह धोना जरूरी है। आंखों को रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे जलन या सतह को नुकसान बढ़ सकता है। कॉन्टैक्ट लेंस पहने हैं तो उन्हें निकाल दें।
4 of 6
बालों की डाई आंखों के लिए कितनी खतरनाक?
- फोटो : AI
क्या हेयर डाई से आंखों में एलर्जी हो सकती है?
कुछ लोगों में हेयर डाई के केमिकल एलर्जिक रिएक्शन पैदा कर सकते हैं। इसमें खुजली, लालिमा, सूजन या जलन जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। प्रतिक्रिया केवल आंखों तक सीमित न रहकर कान, माथे, गर्दन या चेहरे के आसपास भी हो सकती है।अगर चेहरे या आंखों के आसपास अचानक ज्यादा सूजन हो, सांस लेने में परेशानी हो या गंभीर एलर्जी के लक्षण दिखाई दें, तो यह मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है और तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
बालों की डाई आंखों के लिए कितनी खतरनाक?
- फोटो : AI
हेयर डाई लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
डाई को आंखों के बिल्कुल आसपास लगाने से बचें
इस्तेमाल से पहले प्रोडक्ट के निर्देशों को ध्यान से पढ़ें
निर्माता द्वारा बताए गए समय से ज्यादा डाई बालों में न रखें
अगर पहले किसी हेयर डाई से एलर्जी हुई है, तो बिना विशेषज्ञ की सलाह के उसे दोबारा इस्तेमाल न करें
डाई लगाते समय आंखों को छूने से बचें और इस्तेमाल के बाद हाथ अच्छी तरह धोएं
किसी भी प्रोडक्ट को सीधे पलकों या आईब्रो पर इस्तेमाल न करें, जब तक वह विशेष रूप से उस उपयोग के लिए बनाया न गया हो
बालों की डाई आंखों के लिए कितनी खतरनाक?
- फोटो : AI
कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है?
आंख में डाई जाने के बाद अगर लगातार दर्द, तेज लालिमा, धुंधला दिखाई देना, रोशनी सहन न होना, आंख से ज्यादा पानी आना या देखने में कोई बदलाव महसूस हो, तो इसे सामान्य जलन समझकर नजरअंदाज न करें। ऐसे लक्षणों में आई स्पेशलिस्ट से जल्द जांच कराना जरूरी है।
--------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।