घुटनों में दर्द की समस्या
- फोटो : Freepik.com
घुटनों को ठीक रखने के लिए इन बातों को भी जान लीजिए
शरीर का बढ़ा हुआ वजन घुटनों पर अतिरिक्त दबाव डालता है। इससे चलने और सीढ़ियां चढ़ने जैसी गतिविधियों में परेशानी बढ़ सकती है।
- मोटापा ऑस्टियोआर्थराइटिस का एक महत्वपूर्ण जोखिम कारक भी है। वजन कंट्रोल रखने से घुटनों पर पड़ने वाला दबाव कम होता है और जोड़ों की सेहत बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।
- गलत फिटिंग वाले जूते और लंबे समय तक ऊंची हील पहनने से भी चलने का तरीका प्रभावित हो सकता है। इससे पैरों और घुटनों पर दबाव बढ़ सकता है।
- ऐसे जूते चुनें जो आरामदायक हों, पैरों को पर्याप्त सपोर्ट दें और सही फिटिंग के हों।
- गठिया या घुटनों में दर्द की समस्या वाले लोगों को जूतों के चयन में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
डॉक्टर कहते हैं, अगर घुटनों में लगातार दर्द, सूजन, लालिमा या चलने में परेशानी बनी रहती तो डॉक्टर से जांच जरूर कराएं। समय पर जांच और सही देखभाल से समस्या को गंभीर होने से रोकने में मदद मिल सकती है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।