हृदय रोग आज दुनिया के सामने सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक बन चुके हैं। पहले जहां दिल की बीमारियों को बढ़ती उम्र से जोड़कर देखा जाता था, वहीं अब कम उम्र के युवा और यहां तक कि किशोर भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। भारत में भी हर साल बड़ी संख्या में लोग हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य हृदय संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल पहुंच रहे हैं।
आमतौर पर जब दिल की सेहत की बात होती है तो सबसे पहले नमक कम खाने की सलाह दी जाती है। हाई सोडियम हाई ब्लड प्रेशर का प्रमुख कारण माना जाता है। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ नमक ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की डाइट में छिपी अतिरिक्त चीनी भी दिल के लिए उतनी ही खतरनाक साबित हो सकती है।
सॉफ्ट ड्रिंक, पैकेज्ड जूस, मिठाइयां, बेकरी और प्रोसेस्ड फूड में मौजूद 'ऐडेड शुगर' भी लंबे समय में आपके दिल का दुश्मन साबित हो सकती हैं।