Aam Panna
- फोटो : Adobe stock
खास ध्यान दें
- बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को हीट स्ट्रोक का जोखिम ज्यादा होता है।
- पालतू जानवरों और पशुओं को भी धूप से बचाना जरूरी है।
गर्मी से बचाव के लिए पिएं ये देसी पेय
आहार विशेषज्ञ नेहा पठानिया बताती हैं गर्मियों में आम पन्ना का सेवन करने से कई लाभ मिलते हैं। इसकी तासीर ठंडी होने के कारण लू से बचाव होता है।
आम का पन्ना पीने में जितना स्वादिष्ट लगता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। इसमें विटामिन ए, बी. सी. फाइबर, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और पाचन भी दुरुस्त रहता है।
आम पन्ना में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने में मदद करते हैं। ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे डिहाइड्रेशन नहीं होता है। आम पन्ना में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को ठीक रखता है। यही कारण है कि इसके सेवन से एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती है।
आम पन्ना फायदेमंद, पर इन बातों का भी रखिए ध्यान
आम पन्ना में आयरन भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो खून की कमी दूर करता है, साथ ही शरीर की ऊर्जा को बनाए रखने में भी मदद करता है। आम पन्ना में मौजूद विटामिन-ए मोतियाबिंद रतौंधी, आंखों का लाल होना और ड्राई आंखें जैसी कई बीमारियों से बचाव करता है। गर्मियों में आम पन्ना का सेवन लाभकारी होता है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा सेवन करने से डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।