हृदय रोगों के मामले पिछले कुछ वर्षों में काफी तेजी से बढ़ते हुए देखे गए हैं। विशेषतौर पर कोरोना महामारी के बाद से हार्ट अटैक-कार्डियक अरेस्ट जैसी जानलेवा समस्याएं अधिक रिपोर्ट की जा रही हैं। गंभीर बात ये है कि कम उम्र के लोगों में न सिर्फ हृदय रोगों का निदान हो रहा है, साथ ही हार्ट अटैक से मौत के भी मामले सामने आ रहे हैं।
बढ़ते जोखिमों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी लोगों को सावधान करते हुए कहा कि जो लोग कोरोना संक्रमण का शिकार रहे हैं उन्हें हृदय स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतते रहने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सर्दियों का ये मौसम हृदय के लिए और भी चुनौतीपूर्ण माना जाता है, जिन लोगों को पहले से हार्ट की समस्या रही है उन्हें इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ठंड का मौसम आपके हृदय और संचार संबंधी समस्याओं जैसे दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकती है। पर आखिर मौसम का हृदय स्वास्थ्य पर कैसे असर होता है और बचाव के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं, आइए इस बारे में जानते हैं।