इस बीमारी में त्वचा पर लाल धब्बे पड़ जाते हैं और कई बार खून भी निकलने लगता है। त्वचा सूख जाती है। जलन और खुजली होने लगती है। स्किन की परत मोटी हो जाती है और सूजन आ जाती है। अगर त्वचा में इस तरह के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। यह बीमारी गले के इंफेक्शन,खराश स्किन की चोट, खरोंच,घाव, कीड़े के काटने, तनाव, स्मोकिंग और ज्यादा शराब पीने से भी हो सकती है।