आंखों के लिए नुकसानदायक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
आंखों की रोशनी पर पड़ सकता है बुरा असर
डॉक्टर कहते हैं, फोन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल सबसे ज्यादा हमारी आंखों के लिए नुकसानदायक है। आंखें प्राकृतिक रूप से काफी नाजुक होती हैं, वहीं स्मार्टफोन से निकलने वाली नीली रोशनी आंखों को क्षति पहुंचा सकती है। आंखों के फोटोरिसेप्टर के लिए यह काफी दिक्कतों का कारण बन सकती है, इसलिए सभी लोगों को कम से कम फोन का इस्तेमाल करना चाहिए। फोन के ज्यादा इस्तेमाल के कारण लोगों को आंखों में दर्द, धुंधला दिखाई देने या सिर में दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।