आंखों की देखभाल जरूरी
- फोटो : Freepik.com
आंखों की इन दिक्कतों से कैसे बचें?
डॉक्टर कहते हैं, डायबिटीज के साथ जिनका ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल भी हाई रहता है उनमें आंखों की समस्या होने का जोखिम और अधिक हो सकता है। हाई शुगर सकी समस्या के साथ अगर आपको धुंधला दिखने लगे, आंखों के सामने छोटे-छोटे धब्बे नजर आ रहे हों, रात में देखने में दिक्कत हो या फिर रंग पहचानने में परेशानी हो रही हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
आप पहले से ही कुछ बातों पर ध्यान देकर आंखों की इस समस्या से बचाव कर सकते हैं।
- ब्लड शुगर कंट्रोल में रखें और हर 6-12 महीने में आंखों की जांच कराएं।
- ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में रखें।
- धूम्रपान छोड़ दें, इससे आंखों की समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है।
- रोजाना हरी सब्जियां, फल और नट्स खाएं। इसके साथ शारीरिक व्यायाम या वॉक जरूर करें।
-------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।