हाई ब्लड प्रेशर से हृदय रोगों का खतरा
- फोटो : Freepik.com
लाखों लोग ब्लड प्रेशर का शिकार
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, हर साल दुनियाभर में लगभग 7.5 मिलियन लोगों की मौत हाई ब्लड प्रेशर और इसके कारण होने वाली समस्याओं के कारण होती है। वहीं अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, हाई बीपी 'साइलेंट किलर' है क्योंकि यह धीरे-धीरे शरीर को अंदर से खराब करने लगती है।
ब्लड प्रेशर बढ़ने की ही तरह से लो बीपी भी खतरनाक है, इसका मस्तिष्क के कार्यों पर सीधा प्रभाव पड़ता है, खासकर उम्रदराज लोगों में। इसलिए जरूरी है कि आप वे सभी उपाय करते रहे जिससे ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा बढ़ने या कम न होने पाए।
ब्लड प्रेशर हाई रहने के क्या नुकसान हैं?
जिन लोगों का ब्लड प्रेशर अक्सर सामान्य से अधिक बना रहता है उन्हें कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।
- रक्तचाप का लगातार हाई बने रहने से दिमाग की नसें फट सकती हैं या उनमें ब्लॉकेज हो सकता है जिससे स्ट्रोक की आशंका बढ़ जाती है।
- हाई ब्लड प्रेशर किडनी की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है जिससे वे अपना काम ठीक से नहीं कर पातीं। इससे किडनी फेलियर तक हो सकता है।
- ब्लड प्रेशर अगर लंबे समय तक अनियंत्रित रहे तो आंखों की रेटिना की रक्त वाहिकाएं प्रभावित होती हैं जिससे नजर कमजोर होने या स्थायी रूप से आंखों की रोशनी जाने का खतरा होता है।