फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु प्रदूषण: जहरीली हवा छोटे बच्चों को दे सकती है जीवनभर की समस्या, इस खतरे को लेकर अलर्ट

Thu, 19 Nov 2026 07:06 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वायु प्रदूषण बच्चों के विकसित होते फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। पीएम2.5 जैसे छोटे कण फेफड़ों में सूजन और उनकी कार्यक्षमता में कमी से जुड़े हैं। लंबे समय तक प्रदूषण में रहने से अस्थमा और सांस की समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। 
विज्ञापन
1 of 4
प्रदूषण का बच्चों की सेहत पर असर - फोटो : Amarujala.com/AI
वायु प्रदूषण वैश्विक स्तर पर सेहत के लिए गंभीर खतरा रहा है। दिल्ली-एनसीआर जैसी जगहों पर अक्तूबर से लेकर जनवरी के महीनों में हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो जाती है। इस बार भी दिवाली के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) गंभीर स्तर पर पहुंच गया था, हालांकि फिलहाल इसमें सुधार देखा जा रहा है।

अध्ययनों से स्पष्ट होता है कि एक्यूआई खराब होना सेहत के लिए कई प्रकार से  मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है। प्रदूषण का असर सिर्फ खांसी-जुकाम या सांस लेने में परेशानी ही नहीं बढ़ाता है, समय के साथ इसका हार्ट और ब्रेन पर भी नकारात्मक असर हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अलर्ट किया है, बच्चों की सेहत पर भी प्रदूषण के गंभीर दुष्प्रभाव  हो सकते हैं। ये बच्चों के फेफड़ों के विकास को भी प्रभावित कर सकता है।

अगर आपके घर में भी बच्चे हैं तो प्रदूषण के दिनों में उनकी सेहत को लेकर सभी माता-पिता को अलर्ट रहना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
वायु प्रदूषण के खतरे - फोटो : Freepik.com
प्रदूषण बच्चों के लिए नुकसानदायक

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, चिंता की बात ये है कि बचपन में फेफड़े तेजी से विकसित होते हैं और इस दौरान प्रदूषित हवा में मौजूद बारीक कण उनके विकास की सामान्य प्रक्रिया में बाधा डाल सकते हैं। पीएम 2.5 जैसे बेहद छोटे प्रदूषक कण सांस के साथ फेफड़ों के अंदर तक पहुंच सकते हैं।
 
  • बच्चों की सांस लेने की गति वयस्कों के मुकाबले तेज होती है और उनके फेफड़े तथा इम्यून सिस्टम अभी विकसित हो रहे होते हैं। 
  • ऐसे में प्रदूषण का असर उन पर ज्यादा पड़ सकता है। 
  • लंबे समय तक जहरीली हवा में रहने से फेफड़ों की क्षमता कम होने, अस्थमा और सांस संबंधी दूसरी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। 

ऐसे में सवाल ये है कि प्रदूषण बच्चों के फेफड़ों को किस तरह नुकसान पहुंचाता है और माता-पिता उन्हें कैसे सुरक्षित रख सकते हैं?
विज्ञापन

3 of 4
वायु प्रदूषण का फेफड़ों पर असर - फोटो : Freepik.com
फेफड़ों को कैसे नुकसान पहुंचाता है प्रदूषण?

वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए कई तरह से मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है। पीएम 2.5 जैसे प्रदूषण के बेहद छोटे कण सांस के जरिए फेफड़ों की गहराई तक पहुंच सकते हैं और सूजन पैदा कर सकते हैं। लंबे समय तक प्रदूषण में रहने से फेफड़ों की सामान्य ग्रोथ और सांस लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।
 
  • जिन बच्चों को पहले से ही सांस या फिर अस्थमा की परेशानी रही है, ऐसे लोगों में प्रदूषित हवा सांस की नलियों में जलन और सूजन बढ़ाकर अस्थमा के लक्षणों को खराब करने वाली सकती है।
  • छोटे बच्चों, नवजात शिशुओं, अस्थमा के मरीजों और पहले से सांस की बीमारी से जूझ रहे बच्चों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
बच्चों के लिए मास्क - फोटो : Adobe Stock
फिर माता-पिता क्या सावधानियां बरतें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बच्चों को प्रदूषण से बचाने और उनके फेफड़ों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए सभी माता-पिता को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
 
  • खराब एक्यूआई होने पर बच्चों की आउटडोर खेलने न भेजें।
  • घर में धूम्रपान, अगरबत्ती और अन्य धुएं वाली चीजें न जलाएं। इससे इनडोर प्रदूषण का खतरा बढ़ जाता है, जिससे सेहत को कई खतरे हो सकते हैं।
  • प्रदूषण के दिनों में बच्चों के लिए एन95 मास्क इस्तेमाल करें।
  • प्रदूषण के कारण बच्चों को अगर सांस फूलने, लगातार खांसी या घरघराहट होने की दिक्कत हो तो डॉक्टर की समय रहते सलाह लें।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें