आजकल के समय में बच्चों पर पढ़ाई का सबसे ज्यादा भार रहता है। बच्चे अपना पूरा दिन स्कूल के काम में ही बिता देते हैं , लेकिन क्या आपको पता है कि स्कूल द्वारा दिये गये काम की वजह से आपके बच्चे पर क्या असर पड़ता है। सही मायने में देखा जाये तो इस वजह से आपके बच्चे की सेहत पर काफी असर पड़ता है। छोटे बच्चे भी अपना पूरा दिन होमवर्क करने में ही बिता देते हैं। बच्चों में होमवर्क की वजह से बेहद तनाव रहता है ,क्योंकि अगर होमवर्क वक्त से नहीं किया गया तो स्कूल में उन्हें दंड दिया जाएगा। इसी तनाव के चलते बच्चे अक्सर सर दर्द ,मायूसी,अकेलेेपन जैसी बीमारी के चपेट में आ जाते हैं।