फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vata Pitta Kapha Dosh: वात, पित्त और कफ दोष बिगड़े तो बढ़ती हैं बीमारियां! यहां जानें इसके लक्षण और घरेलू उपाय

Mon, 23 Mar 2026 11:43 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

What Is Vata Pitta Kapha Dosh:  अगर आपको अभी तक इसके बारे में जानकारी नहीं है, तो आइए हम बताते हैं कि आखिर ने वात पित्त कफ दोष होता क्या है? 
विज्ञापन
1 of 7
: वात, पित्त और कफ दोष बिगड़े तो बढ़ती हैं बीमारियां! - फोटो : अमर उजाला
What Is Vata Pitta Kapha Dosh: आयुर्वेद के अनुसार हमारा शरीर तीन मुख्य दोषों वात, पित्त और कफ से मिलकर बना होता है। ये तीनों दोष शरीर के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब ये संतुलित रहते हैं, तो व्यक्ति स्वस्थ रहता है, लेकिन इनमें असंतुलन होने पर कई तरह की बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं। 

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खानपान, तनाव और अनियमित दिनचर्या के कारण ये दोष जल्दी बिगड़ जाते हैं। इसलिए इनके बारे में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। 

अगर आप समय रहते इनके लक्षण पहचान लें और घरेलू उपाय अपनाएं, तो कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं कि वात, पित्त और कफ दोष क्या होते हैं, इनके लक्षण क्या हैं और इन्हें संतुलित रखने के आसान उपाय क्या हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
क्या है वात दोष? - फोटो : Adobe Stock
क्या है वात दोष?

वात दोष शरीर में गति और संचार से जुड़ा होता है। यह सांस लेने, चलने-फिरने, नर्व सिस्टम और दिमाग की गतिविधियों को नियंत्रित करता है। जब यह असंतुलित होता है, तो शरीर में सूखापन बढ़ जाता है, त्वचा रूखी हो जाती है और जोड़ों में दर्द या अकड़न महसूस होती है। इसकी वजह से गैस, कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। मानसिक रूप से व्यक्ति चिंता, डर और बेचैनी महसूस कर सकता है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
क्या है वात दोष? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करें संतुलित?

इसे संतुलित करने के लिए गर्म, ताजा और पौष्टिक भोजन लेना जरूरी होता है। तिल के तेल से मालिश करने से शरीर को गर्माहट मिलती है और वात शांत होता है। ठंडी और सूखी चीजों से बचना चाहिए और नियमित दिनचर्या अपनाना बहुत जरूरी होता है।

 

4 of 7
क्या है पित्त दोष? - फोटो : Adobe Stock
क्या है पित्त दोष?

पित्त दोष शरीर की गर्मी, पाचन और मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है। जब पित्त बढ़ता है, तो शरीर में ज्यादा गर्मी पैदा होती है, जिससे ज्यादा पसीना, एसिडिटी और सीने में जलन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। व्यक्ति जल्दी गुस्सा हो सकता है और चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है। त्वचा पर लालपन या रैशेज भी दिखाई दे सकते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
क्या है पित्त दोष? - फोटो : Freepik
कैसे करें संतुलित?

पित्त को संतुलित करने के लिए ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थ जैसे खीरा, नारियल पानी और हरी सब्जियां फायदेमंद होती हैं। मसालेदार, तला-भुना और ज्यादा खट्टा भोजन कम करना चाहिए। पर्याप्त पानी पीना और ध्यान-योग करना भी पित्त को शांत रखने में मदद करता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
क्या है कफ दोष? - फोटो : Freepik.com
क्या है कफ दोष?

कफ दोष शरीर की संरचना, मजबूती और चिकनाई से जुड़ा होता है। यह इम्यूनिटी और शरीर की स्थिरता को बनाए रखता है। जब कफ बढ़ जाता है, तो शरीर भारी लगने लगता है, वजन बढ़ने लगता है और व्यक्ति आलसी या सुस्त महसूस करता है। बार-बार सर्दी-जुकाम होना और शरीर में बलगम ज्यादा बनना भी इसके संकेत हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्या है कफ दोष? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करें संतुलित?

इसे संतुलित करने के लिए हल्का, गर्म और आसानी से पचने वाला भोजन लेना चाहिए। रोजाना व्यायाम करना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह कफ को कम करने में मदद करता है। शहद और अदरक का सेवन लाभकारी होता है और मीठी व ठंडी चीजों से परहेज करना चाहिए। 

 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें