फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलर्जी से लेकर पेट तक की गंभीर से गंभीर बीमारियों का रामबाण इलाज हैं ये पत्ते 

Thu, 23 Jan 2020 03:44 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नीम के फायदे - फोटो : freepick.com
नीम, तुलसी, बबूल, बड़ और बेर के पत्तों में कई औषधीय गुण होते हैं। ये पत्ते कई तरह की बीमारियों में घरेलू नुस्खों के तौर पर इस्तेमाल होते हैं। चर्मरोग से लेकर मंसूड़ों की समस्या और बालों के झड़ने की दिक्कत तक में ये पत्ते अंग्रेजी दवाओं से ज्यादा कारगर साबित होते हैं। आइए जानते हैं इन पत्तों के फायदे...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नीम - फोटो : pixabay
नीम का पत्ता बेहद लाभकारी होता है। अगर आप सुबह खाली पेट नीम के 10-12 पत्तियों को पीसकर पीते हैं तो आपको कभी चर्मरोग नहीं होगा। इसके अलावा, नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर सिर धोने से बाल झड़ने की समस्या भी खत्म हो जाएगी। जुओं की समस्या में भी नीम के पत्ते फायदेमंद होते हैं। नीम के पत्तों से पेट में होने वाले कीड़ों से भी छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
तुलसी - फोटो : Social media
तुलसी के पत्ते की चाय पीने से सर्दी-खांसी में आराम मिलता है। अगर आप रोज सुबह तुलसी के पत्ते की चाय पीते हैं या फिर नियमित तौर पर तुलसी के पत्ते खाते हैं तो आपको कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

4 of 5
दांत में दर्द - फोटो : freepick
नीम और तुलसी की ही तरह बबूल की पत्तियां भी बेहद लाभकारी होती हैं। बबूल की पत्तियों को पानी में उबालकर कुल्ला करने से दांत व मसूड़े मजबूत होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hair fall - फोटो : social media
नीम की ही तरह बेर की पत्तियां भी बाल झड़ने की समस्या से निजात दिलाती हैं। बेर की पत्तियों व नीम की पत्तियों को बारीक पीसकर नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाने से बाल मजबूत होते हैं और बाल झड़ने की समस्या भी दूर होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें