फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदि आपको भी अचानक आने लगते हैं आंखों से आंसू तो ये घरेलू उपाय आएंगे आपके काम

Sun, 03 Jan 2021 05:59 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
यह समस्या कोई बड़ा रूप ले सकती है - फोटो : Social Media

आंखों में से यदि बहुत अधिक आंसू आते हैं तो इस समस्या को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है क्योंकि यदि आपको कारण नहीं पता है तो आगे चलकर यह समस्या कोई बड़ा रूप ले सकती है। आंखों से आंसूओं के आने के पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं। यदि कारण प्रारंभिक हैं, जैसे कि आंसूओं का ज्यादा बनना, सूजन आ जाना या सामान्य आंसू का ठीक से न निकल पाना। ऐसी स्थिति में कभी भी आपकी आंखों से अचानक आंसू आ जाते हैं। आप शुरुआती उपचार के तौर पर अगली स्लाइड्स में बताए गए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें लेकिन यदि समस्या ज्यादा बढ़ रही है तो चिकित्सक को अवश्य दिखाएं। 

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
टी- बैग में कैमोमाइल, पिपरमिंट और स्पेयरमिंट होता है - फोटो : Social media

टी बैग
इस तरह की समस्या को ठीक करने का सबसे अच्छा उपाय है टी-बैग। टी- बैग को थोड़ी देर के लिए गर्म पानी में रख दें और फिर जब वह गर्म हो जाए तो हल्का-हल्का बंद आंखों पर रखें। टी- बैग में कैमोमाइल, पिपरमिंट और स्पेयरमिंट होता है जो कि आपकी आंखों को आराम तो पहुंचाता है ही, साथ ही आंखों से आंसू आने की समस्या भी जल्द ही ठीक हो जाती है। यह आंखों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाता है। 

विज्ञापन

3 of 5
हल्के हाथों से आंखों पर लगाएं - फोटो : social media

नारियल का तेल
नारियल का तेल एक ऐसा उपाय है जो ज्यादा समय भी नहीं लेता है। नारियल का तेल मोइश्चराइजर का काम करता है। कई बार हमारी आंखों में धूल, मिट्टी चली जाती है तो भी लंबे समय तक आंसू आते रहते हैं। ऐसे में कपड़े से आंखों को साफ करने की बजाय नारियल तेल लगाएं। इसे हल्के हाथों से आंखों पर लगाएं। ऐसा करने पर थोड़ी ही देर में आंखें साफ हो जाएगी। साथ ही यदि आंखों पर किसी प्रकार की सूजन होगी तो वह भी मिट जाएगी। 

4 of 5
आपको राहत मिलेगी - फोटो : सोशल मीडिया

गरम पानी की सेंक
कई बार आंखों से अचानक आंसू आते हैं तो आंखों में जलन भी होने लगती है। ऐसी स्थिति में एक साफ कपड़ा लें, उसे गर्म पानी में डूबोकर निचोड़ लें और उससे फिर आंखों की सेंक करें। आपको राहत मिलेगी। कई बार हमारी आंसू नलिकाओं में रुकावट आ जाती है। इस कारण यह समस्या होती है। आप जब आंखों की इस तरह से सेंक करेंगे तो सारे जहरीले पदार्थ बाहर आ जाएंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नमक और पानी का घोल तैयार कर लें। - फोटो : social media
नमक-पानी का घोल
आंखों में से पानी आने के अलावा यदि आंखों में जलन और सूजन भी हो रही है तो सबसे पहले नमक और पानी का घोल तैयार कर लें। नमक में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, इस वजह से जब आप इस घोल से आंखों को बार-बार साफ करते हैं तो जीवाणु बाहर निकल जाते हैं। इसलिए इस उपाय को तीन से चार दिन तक दिन में दो बार कर लें। आपकी यह समस्या हमेशा के लिए मिट जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें