स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आप कितने स्वस्थ है, यह जानने का सबसे आसान तरीका है कि आपका पेट कितना ठीक रहता है? पेट के तमाम अंग पाचन से लेकर पोषक तत्वों के अवशोषण तक को बढ़ाने और शरीर को स्वस्थ और फिट रखने में सहायक होते हैं। इन अंगों में होने वाली किसी भी तरह की समस्या का असर आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। पेट में होने वाली समस्याओं के कारण लोगों को पेट फूलने, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सामान्यतौर पर ये समस्याएं कुछ प्रकार की दवाओं के साथ ठीक हो जाती हैं, हालांकि अगर आपको अक्सर पेट से संबंधित दिक्कतें बनी रहती हैं तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ से मिलकर स्थिति का सही निदान कर लें।
यदि आपको बिना किसी अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या के पेट की दिक्कतें बनी रहती हैं तो हर बार दवाइयों की आवश्यकता नहीं है, कुछ स्थितियों में सामान्य घरेलू उपायों के माध्यम से भी इस तरह की दिक्कतों में आराम पाया जा सकता है।
आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियां उपलब्ध हैं जिनका सेवन करके पेट की समस्याओं को कम करने और पेट के अंगों को मजबूती देने के लिए वर्षों से किया जाता रहा है। आइए ऐसे ही कुछ आसान से घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं जिनको प्रयोग में लाना आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है।