फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Remedy: पेट दर्द और कफ में कब काम आती है गर्म नमक की पोटली? जानें क्या है इस घरेलू नुस्खे की सच्चाई

Mon, 24 Aug 2026 11:28 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Home Remedies: अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो घरेलू नुस्खों पर भरोसा करते हैं, तो हम यहां आपको कफ से लेकर पेट दर्द तक के लिए दादी-नानी के जमाने के नुस्खे बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
पेट दर्द और कफ के घरेलू नुस्खे - फोटो : AI
Home Remedies:  बदलते मौसम में पेट दर्द, गैस और कफ जैसी परेशानियां बच्चों से लेकर बड़ों तक को परेशान कर सकती हैं। ऐसे में घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर कुछ पारंपरिक नुस्खे आजमाने की सलाह देते हैं। यहां जो नुस्खे हम आपको बताने जा रहे हैं उसके लिए आपको नमक की जरूरत पड़ेगी।

इन उपायों को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे किए जाते हैं, लेकिन हर दावे के पीछे वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद हों, यह जरूरी नहीं है। पर, आपको बस ये ध्यान रखने की जरूरत है कि बच्चों में पेट दर्द को केवल घरेलू नुस्खों के भरोसे छोड़ना ठीक नहीं। आइए जानते हैं इन नानी के नुस्खों के बारे में क्या कहा जाता है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

 
विज्ञापन

2 of 6
पेट दर्द और कफ के घरेलू नुस्खे - फोटो : AI
पेट दर्द में गर्म नमक की पोटली

पेट दर्द होने पर गर्म नमक की पोटली रखना एक पारंपरिक घरेलू उपाय है। इसमें मोटे नमक को कपड़े में बांधकर हल्का गर्म किया जाता है और फिर पेट के ऊपर रखा जाता है। गर्माहट से पेट की मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन या जकड़न में कुछ समय के लिए आराम महसूस हो सकता है। खासकर गैस या हल्की ऐंठन जैसी स्थिति में गर्म सिकाई से राहत मिल सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
पेट दर्द और कफ के घरेलू नुस्खे - फोटो : AI
हालांकि, गर्म नमक की पोटली पेट दर्द के कारण का इलाज नहीं करती। पेट दर्द कब्ज, गैस, अपच, संक्रमण, फूड पॉइजनिंग, एलर्जी या दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से भी हो सकता है। इसलिए दर्द बार-बार हो रहा हो, बहुत तेज हो या उसके साथ उल्टी, लगातार बुखार, दस्त, पेट में सूजन या खून जैसी समस्या दिखाई दे तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

 

4 of 6
पेट दर्द और कफ के घरेलू नुस्खे - फोटो : AI
गर्म नमक की पोटली इस्तेमाल करते समय सावधानी
  • नमक की पोटली को बहुत ज्यादा गर्म न करें
  • इसे सीधे त्वचा पर न रखें, बल्कि कपड़े की एक अतिरिक्त परत के ऊपर से सिकाई करें
  • बच्चों की त्वचा संवेदनशील होती है, इसलिए उनके लिए तापमान का विशेष ध्यान रखें
  • सोते समय गर्म पोटली लगाकर न छोड़ें
  • त्वचा पर लालिमा, जलन या दर्द महसूस हो तो तुरंत हटा दें

 
विज्ञापन

5 of 6
पेट दर्द और कफ के घरेलू नुस्खे - फोटो : AI
कफ में नमक वाला गर्म तौलिया

कफ, बलगम या सीने में भारीपन के दौरान गर्म नमक वाला तौलिया इस्तेमाल करने का चलन भी कई घरों में देखा जाता है। इसमें नमक को गर्म करके कपड़े या तौलिये में रखा जाता है और उसे कुछ देर के लिए छाती के ऊपर रखा जाता है। गर्माहट से सीने की जकड़न में अस्थायी आराम महसूस हो सकता है और व्यक्ति को कुछ समय के लिए हल्कापन लग सकता है।

लेकिन यह समझना जरूरी है कि गर्म नमक वाला तौलिया कफ का इलाज नहीं है। कफ वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम, एलर्जी, अस्थमा या अन्य कारणों से हो सकता है। इसलिए केवल इस घरेलू उपाय पर निर्भर रहना सही नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पेट दर्द और कफ के घरेलू नुस्खे - फोटो : AI
कफ में कब डॉक्टर से संपर्क करें?

अगर कफ या खांसी के साथ सांस लेने में परेशानी, सीने में तेज दर्द, लगातार तेज बुखार, खून वाला बलगम या तेजी से बिगड़ती तबीयत हो, तो घरेलू नुस्खे आजमाने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। छोटे बच्चों में सांस लेने में दिक्कत या असामान्य सुस्ती जैसे लक्षण हों तो विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

------------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें