फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदि आपके जोड़ों से आती है कटकट की आवाज तो अपनाएं ये उपाय

Mon, 05 Apr 2021 01:33 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कटकट की आवाज को हल्के में बिल्कुल भी नहीं लिया जा सकता है - फोटो : Social Media

कई सारे लोगों की शिकायत रहती है कि जब वे चलते हैं तो उनके जोड़ों से कटकट की आवाज आती है। इस कटकट की आवाज को हल्के में बिल्कुल भी नहीं लिया जा सकता है क्योंकि इसे हड्डी की बड़ी बीमारी का संकेत भी माना जाता है। कटकट की आवाज के साथ यदि दर्द भी महसूस होता है तब तो बहुत जरूरी है कि आप चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें क्योंकि संभव है कि आगे चलकर आस्टियोपोरोसिस की बीमारी हो सकती है। इस समस्या से यदि आप छुटकारा पाना चाहते हैं तो अगली स्लाइड्स में डॉ अमित पटेल, प्रत्यारोपण सर्जन, परमानंद फिजियोथेरेपी सेंटर, इंदौर से जानें उपाय।

विज्ञापन

2 of 6
आधा चम्मच मेथी के दाने भिगो लें, - फोटो : Social media

मेथीदाने का सेवन 
जोड़ों की कटकट की समस्या में मेथीदाने के सेवन से आपको लाभ पहुंच सकते हैं। इसके लिए आप नियमित रूप से रात को आधा चम्मच मेथी के दाने भिगो लें, सुबह जल्दी उठकर उन्हें चबा- चबाकर खाएं और मेथीदाने का पानी भी पी लें। रोज ऐसा करने से जल्द ही आपको इस समस्या से राहत मिल जाएगी। 

 

विज्ञापन

3 of 6
आप रोज थोड़ा टहलें - फोटो : pixabay

व्यायाम करें
व्यायाम करना आपके लिए बहुत जरूरी है। ऐसा न हो कि आप हड्डी में कटकट आवाज आने से डर जाएं तो टहलना और कसरत करना ही छोड़ दें बल्कि हडि्डयों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है कि आप रोज थोड़ा टहलें, व्यायाम करें, सीढ़ियां चढ़ने से परहेज न करें। इन सब चीजों को करके आप अपनी हडि्डयों को उल्टा मजबूत ही बनाएंगे। 

4 of 6
विटामिन- डी आराम से आपको धूप से मिल सकता है - फोटो : सोशल मीडिया

विटामिन- डी का सेवन
हडि्डयों की कमजोरी को दूर करने के लिए बहुत जरूरी है कि आप विटामिन-डी का सेवन जरूर करें। विटामिन- डी आराम से आपको धूप से मिल सकता है इसलिए यदि आप 15 मिनट भी धूप में टहलते हैं तो आपके लिए ये काफी होगा। एकदम तेज धूप में न टहलें, यह आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं रहेगा। 

विज्ञापन

5 of 6
गर्मियों के दिनों में इसका सेवन कम मात्रा में करें।  - फोटो : social media

गुड़-चने का सेवन
भुने हुए चने के साथ गुड़ खाने से कटकट की आवाज दूर होने लगती हैं क्योंकि इनमें बहुत सारे गुण पाए जाते हैं। इनसे शरीर को कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन भी मिलता है इसलिए इन दोनों को मिलाकर दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें। गर्मियों के दिनों में इसका सेवन कम मात्रा में करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैल्शियम का सेवन जरूर करना चाहिए - फोटो : social media

कैल्शियम का सेवन
हडि्डयों से जुड़ी इस समस्या का समय पर उपचार हो जाए इसके लिए मरीज को कैल्शियम का सेवन जरूर करना चाहिए। कैल्शियम के रूप में दूध से बनी चीजें, पत्तिदार सब्जियां, फल, ओट्स आदि के सेवन से आप शरीर में मौजूद कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें