प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हम केले को बड़े चाव से खाते हैं। केला हमारे दिल को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है, और साथ ही इसमें जरूरी मात्रा में पोटेशियम, कैल्शिमय, फाइबर और विटामिन-सी भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं केले के इस्तेमाल से हमारे चेहरे को भी लाभ मिल सकता है? अगर नहीं तो आपको करना ये है कि पहले तो केले का पेस्ट तैयार कर लेना है, और इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाना है। लगभग दस मिनट तक लगाए रखने के बाद इसे साफ पानी से धो लें।