फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Sleep Day 2021: नींद की समस्या से हैं परेशान, इन घरेलू उपायों को प्रयोग में लाकर पा सकेंगे गहरी नींद

Fri, 19 Mar 2021 07:33 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sleep disorder - फोटो : file photo

दैनिक जीवन के तनाव और खराब जीवनशैली ने सबसे ज्यादा हमारी नींद को प्रभावित किया है। आलम यह हो गया है कि दिनभर की थकान के बाद भी बिस्तर में जाने के बाद लंबे समय तक नींद नहीं आती है। नींद पूरी न हो पाने का असर हमारे अगले दिन के कामकाज पर पड़ता है और यही सिलसिला लगातार चलता रहता है। धीरे-धीरे यह समस्या इस कदर गंभीर हो जाती है कि व्यक्तित का स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है।
नींद न आने की इस गंभीर समस्या को दूर करने की सोच रहे हैं तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आपके घर में ही ऐसी चीजें मौजूद हैं जो आपकी इस परेशानी को कुछ समय में ही दूर कर सकती है। आइए ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं जो नींद की समस्या से आपको छुटकारा दिला सकती हैं।

विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नींद न आने की समस्या के कारण क्या हैं?
प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य आचार्य मनीष बताते हैं कि मुख्यरूप से वात असंतुलन के कारण लोगों को नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। वात दोष के कारण ही लगातार सोने की कोशिश करने के बावजूद लंबे समय तक नींद नहीं आती है। अगर हम जीवनशैली में बदलाव करने के साथ खानपान में सुधार कर लें तो इस समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
हल्दी दूध (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

सोने से पहले दूध का करें सेवन
विशेषज्ञों की मानें तो जिन लोगों को बिस्तर में जाने के बाद देर तक नींद नहीं आती है ऐसे लोगों को सोने से पहले गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर सेवन करना चाहिए। इससे शरीर को आराम मिलता है और दिनभर की थकान दूर होने के साथ अच्छी नींद भी आती है।

4 of 5
ashwagandha

अश्वगंधा के सेवन से मिलता है लाभ
नींद न आने की समस्या से परेशान लोगों को सर्पगंधा और अश्वगंधा के चूर्ण को सोने से पहले सेवन करने से फायदा मिलता है। दोनों के मिश्रण को 5 ग्राम की मात्रा में पानी के साथ सेवन किया जा सकता है। अश्वगंधा शरीर के लिए कई अन्य तरीकों से भी फायदमंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pintrest

तलवों पर करें सरसों के तेल से मालिश
रात को सोने से पहले तलवे पर सरसो के तेल की मालिश से भी अच्छी नींद आती है। सोने से पहले हाथ और पैर को अच्छी तरह से धोकर तलवे पर गुनगुना सरसों का तेल लगाएं। दिमाग को शांत करने के लिए हल्की ध्वनि में संगीत सुनने से भी लाभ होता है। इन उपायों को कुछ दिन प्रयोग में लाते रहें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें