फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips For Sore Throat: बढ़ते वायु प्रदूषण से हो रही है गले में खराश तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगी राहत

Sun, 03 Nov 2024 05:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दीवाली के बाद से दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली हो गई है। ऐसे में लोगों को लगातार खांसी और गले की खराश से परेशान होना पड़ रहा है। 
 
विज्ञापन
1 of 7
गले में खराश के घरेलू उपाय - फोटो : istock
Tips For Sore Throat: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की वजह से एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार बढ़ता जा रहा है। कई इलाकों में तो ये 300 के पार पहुंच गया है। जहरीली हवा का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है। लगातार खांसी और गले में खराश जैसी समस्या जैसे बेहद आम हो गई है।

वैसे तो खराश के लिए बाजार में तमाम तरह की दवाई और सिरप मौजूद है, जिनके इस्तेमाल से आपको तुरंत राहत मिलेगी लेकिन आप चाहे तो कुछ घरेलू नुस्खे अपना कर भी इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप खांसी और खराश जैसी गंभीर समस्या से राहत पा सकते हैं। तो यदि आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो इन इन नुस्खों का इस्तेमाल जरूर करें। 
विज्ञापन

2 of 7
गले में खराश के घरेलू उपाय - फोटो : Adobe Stock
गर्म पानी से गरारे करें

यदि आप गले की खराश से परेशान हैं तो गुनगुने पानी में चुटकीभर नमक डालकर दिन में 2-3 बार गरारे करें। यह गले की सूजन और खराश को कम करने में सहायक होता है।
विज्ञापन

3 of 7
गले में खराश के घरेलू उपाय - फोटो : Adobe stock
अदरक और शहद का सेवन

गले की खराश को दूर करने के लिए अदरक का टुकड़ा चबाएं या इसे गर्म पानी में उबालें और फिर इसमें शहद मिलाकर पिएं। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले की खराश को कम करने में मदद करते हैं। 

4 of 7
गले में खराश के घरेलू उपाय - फोटो : Freepik.com
हल्दी वाला दूध

 रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से गले की खराश में राहत मिलती है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
गले में खराश के घरेलू उपाय - फोटो : Adobe stock
भाप लेना

 गरम पानी में नीलगिरी का तेल डालकर भाप लें। इससे गले में आराम मिलता है और बलगम भी साफ होता है। भाप लेने से कई अन्य परेशानियों से भी आपको राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

6 of 7
गले में खराश के घरेलू उपाय - फोटो : Freepik.com
तुलसी और काली मिर्च की चाय

यदि आप चाय बनाने का सोच रहे हैं तो तुलसी के पत्तों को पानी में उबालें और उसमें थोड़ी काली मिर्च डालें। इस चाय का सेवन करने से गले में खराश से राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गले में खराश के घरेलू उपाय - फोटो : Freepik.com
 गुनगुना पानी पिएं

यदि खराश से परेशान हैं तो ठंडे पानी की जगह दिनभर गुनगुना पानी पिएं। इससे गले की नमी बरकरार रहती है और खराश में राहत मिलती है। 

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें