Exercise Ball
स्टेबिलिटी बॉल
अगर आपके घर में जगह की कमी है, आप एक्सरसाइज बेंच नहीं खरीदना चाह रहे हैं तो स्टेबिलिटी बॉल आपके लिए सही रहेगा। स्टेबिलिटी बॉल पेट के एक्सरसाइज के लिए काफी अच्छी होती है, क्योंकि ये स्पाइन को सपोर्ट करती है और पेट की मांसपेशियों को ताकत देती है। आप इसमें अपने हिसाब से बैठ सकती हैं, झुक सकते हैं और बहुत सारी लोअर बॉडी एक्सरसाइज कर सकते हैं।
मेडिसन बॉल
मेडिसन बॉल आपको हर आकार, वजन और कलर में मिल जाएगी। अपनी पसंद के हिसाब से आप इसे खरीद सकते हैं। ध्यान रखें कि जो बॉल आप खरीद रहे हैं, वो आपकी जरूरत को पूरा करने में सक्षम हो। मेडिसन बॉल हैंड वेट का एक बढ़िया विकल्प है। दोनों का वजन लगभग समान होता है। अगर आप दोनों की जगह केवल एक को खरीदना चाहती हैं तो उसे खरीदें जो आपके लिए कंफर्टेबल हो।
वॉर्निंग- नये जिम करने वालों के लिए स्टेबिलिटी बॉल अच्छा विकल्प नहीं है। इसके साथ एक्सरसाइज करना काफी मुश्किल होता है।