भांग का हैंगओवर कैसे ठीक करें?
- फोटो : Freepik.com
भांग का नशा चढ़ जाए तो क्या करें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, होली के दौरान अगर किसी को भांग का नशा चढ़ जाए इसे कुछ उपायों से ठीक किया जा सकता है।
- व्यक्ति को शांत और सुरक्षित जगह पर ले जाएं। उसे पर्याप्त पानी पिलाएं ताकि शरीर हाइड्रेट रहे।
- गहरी और धीमी सांस लेने की सलाह दें ताकि घबराहट कम हो।
- विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट वाले पेय पदार्थ शरीर से नशे को कम करने में मदद करते हैं।
- व्यक्ति को दही और छाछ पिलाएं। इससे हाइड्रेशन होता है और पाचन में भी सुधार होता है।
- भांग का असर समय के साथ अपने आप कम होता है, आमतौर पर 3 से 6 घंटे में असर घटने लगता है।
- पर्याप्त आराम, पानी और हल्का भोजन सबसे बेहतर उपाय हैं।
- अगर उल्टी, बेहोशी, सीने में दर्द, बहुत तेज धड़कन या असामान्य व्यवहार दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या नजदीकी अस्पताल ले जाएं।
------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।