फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alcohol Warning: भांग या शराब का सेवन पड़ सकता है भारी, होली के हुड़दंग में लिवर और हार्ट का ऐसे रखें ख्याल

Mon, 02 Mar 2026 03:36 PM IST
Shikhar Baranawal हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Side Effects Of Bhang And Alcohol on Holi: होली पर बहुत से लोग शराब या भांग पीते हैं, जो की संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। खासतौर पर इसका असर आपके हार्ट और लिवर पर पड़ता है, जो कई बार स्थायी नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि आप लिवर और हार्ट का कैसे ख्याल रखें।
विज्ञापन
1 of 5
भांग और शराब पीने से से बचें - फोटो : Freepik.com
Holi Par Bhang Aur Sharab Pine ke Nuksan: होली पर अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ लोग त्योहार के मस्ती और हुड़दंग के बीच भांग और शराब का सेवन करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक भांग या शराब का सेवन आपको 'अस्थाई आनंद' तो दे सकता है लेकिन यह आपके शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों लिवर और हार्ट को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। 

अगर भांग की बात करें तो इसमें मौजूद 'टेट्राहाइड्रोकैनाबिनोल' (THC) अचानक दिल की धड़कन तेज कर देता है, जिससे ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो सकता है। कमजोर दिल वाले लोगों के लिए यह स्थिति कार्डियक अरेस्ट का जोखिम पैदा कर सकती है। वहीं शराब का सीधा असर लिवर पर पड़ता है, जिससे 'एक्यूट अल्कोहलिक हेपेटाइटिस' जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

बता दें कि शराब में मौजूद अल्कोहॉल सीधे खून में मिलकर नर्वस सिस्टम (तंत्रिका तंत्र) को प्रभावित करता है। इसलिए होली की खुशी में की गई यह छोटी सी लापरवाही न सिर्फ आपकी सेहत बिगाड़ सकती है, बल्कि गंभीर दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकती है।
 
विज्ञापन

2 of 5
लिवर - फोटो : adobe stock images
लिवर पर शराब और भांग का दोहरा असर
  • शराब को प्रोसेस करने के लिए लिवर को अत्यधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं।
  • अगर आप पहले से ही फैटी लिवर या डायबिटीज से जूझ रहे हैं, तो होली पर किया गया नशा लिवर फेलियर का कारण बन सकता है।
  • भांग और शराब का मिश्रण मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देता है, जिससे डिहाइड्रेशन और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ जाता है।
 
ये भी पढ़ें- Eye Care: कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर रंग खेलना पड़ सकता है महंगा, होली में ये लापरवाहियां पहुंचा सकती हैं नुकसान
विज्ञापन

3 of 5
हार्ट अटैक - फोटो : Adobe Stock Photo
हृदय स्वास्थ्य पर पड़ता है बुरा असर
  • एक स्टडी के मुताबिक भांग का सेवन करने के कुछ ही मिनटों के भीतर दिल की धड़कनें तेज हो सकती हैं, जिसे टैकीकार्डिया कहा जाता है।
  • अधिक मात्रा में नशा करने से धमनियों में संकुचन हो सकता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा उन लोगों में भी बढ़ जाता है जो स्वस्थ दिखते हैं।
  • शराब के कारण शरीर में 'एरिथमिया' (अनियमित दिल की धड़कन) की समस्या शुरू हो सकती है।
 
ये भी पढ़ें- Holi 2026: कान में चला जाए होली का रंग तो भूलकर भी न करें ये गलती, ऐसे पा सकते हैं राहत

4 of 5
भांग पीने से बचें - फोटो : Adobe Stock
होली के हुड़दंग में ऐसे रखें अपना ख्याल
  • नशे के बजाय नेचुरल पेय जैसे ठंडाई (बिना भांग वाली), नींबू पानी या ताजे फलों के रस को प्राथमिकता दें।
  • होली के दिन पकवान के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। इससे शरीर डिहाइड्रेट नहीं होता है।
  • होली खेलते समय किसी भी तरह की बेचैनी, सीने में दर्द या सांस फूलने जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
holi 2026 - फोटो : Adobe stock
सेहतमंद होली ही है असली खुशी
होली को यादगार बनाने के लिए रंगों और लजीज पकवानों का सहारा लें, न कि नशे का। आपका लिवर और हार्ट आपकी पूरी जिंदगी का आधार हैं, इनकी सुरक्षा आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। नशे के प्रभाव में वाहन चलाना या किसी तरह के गहरे पानी में जाना भी जानलेवा हो सकता है। इसलिए इस वर्ष संकल्प लें कि आप अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे।

स्रोत और संदर्भ
Potential Risks from Cannabis-Infused Beverages

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें