holi
- फोटो : अमर उजाला
सबसे पहली बात जब भी आप बाहर होली खेलने जाएं तो बालों को खुला न छोड़ें। खुले बालों में रंग आसानी से आपके बालों के जड़ों तक पहुंच सकता है और इससे आपके बाल कमजोर हो सकते हैं। इसके अलावा होली खेलने से पहले बालों में तेल की मालिश कर लें। नारियल, जैतून, सरसों या किसी भी अन्य तेल से बालों की मालिश कर सकते हैं।