फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: एचआईवी संक्रमित भी जी सकते हैं सामान्य जिंदगी, बस इन उपायों का करें पालन

Wed, 01 Dec 2021 11:43 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एचआईवी संक्रमित कैसे सुधारें क्वालिटी ऑफ लाइफ? - फोटो : istock
ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) के कारण होने वाले संक्रमण को सबसे घातक और जानलेवा माना जाता है। एचआईवी के कारण एड्स की समस्या हो सकती है जोकि एक लाइलाज बीमारी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में करीब 3.79 करोड़ लोग इस घातक रोग के साथ जी रहे हैं। साल दर साल तेजी से बढ़ते इस रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक एचआईवी संक्रमित लोग भी सामान्य जीवन जी सकते है, बस उन्हें कुछ बातों के विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक एचआईवी होने का मतलब यह नहीं है कि आप जीवन जीना छोड़ दें। सही उपचार और देखभाल के साथ जीवनशैली में कुछ बदलाव करके आप सामान्य जीवन जी सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि एचआईवी संक्रमित लोग किन बातों को ध्यान में सामान्य जीवनयापन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एचआईवी से बचाव के उपाय करते रहें - फोटो : Pixabay
एचआईवी की दवा का करते रहें सेवन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों में एचआईवी का पता चला है उन्हें जितनी जल्दी हो सके इलाज शुरू कर देना चाहिए। इसके अलावा अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखने के उपाय करके भी आप स्वस्थ रह सकते हैं। वैसे तो एचआईवी का कोई विशिष्ट उपचार नहीं है हालांकि एंटीरेट्रोवाइरल उपचार के माध्यम से लक्षणों और जटिलताओं को कम किया जा सकता है। इसकी दवाइयों का नियमित सेवन करते रहना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
पौष्टिक आहार का करें सेवन - फोटो : Pixabay
स्वस्थ और पौष्टिक आहार का करें सेवन
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, एचआईवी के शिकार लोगों को आहार संबंधी विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। प्रोसेस्ड फूड, बहुत अधिक शुगर या नमक आदि के सेवन से परहेज करना चाहिए। भोजन में उन चीजों को अधिक से अधिक मात्रा में शामिल करें जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करती हों। मौसमी फल और सब्जियों का सेवन अधिक करें।

4 of 5
नियमित व्यायाम है आवश्यक - फोटो : iStock
नियमित व्यायाम बहुत आवश्यक
नियमित रूप से व्यायाम करके न सिर्फ आप शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं, साथ ही यह आपके मनोबल के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। नियमित व्यायाम मांसपेशियों के निर्माण और हड्डियों को मजबूत रखने के साथ इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में भी सहायक है। एचआईवी संक्रमित लोगों में अक्सर मांसपेशियों के कमजोरी की शिकायत देखने को मिलती है, इस समस्या से बचे रहने के लिए व्यायाम करना फायदेमंद हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ज्यादा तनाव हो सकता है सेहत के लिए नुकसानदायक - फोटो : Pixabay
तनाव से बचने का करें प्रयास
एचआईवी संक्रमित लोगों को मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य की देखभाल करना महत्वपूर्ण है। ऐसे लोगों को तनाव कम करने वाले उपाय जैसे योग और व्यायाम करते रहने चाहिए। अध्ययनों से पता चलता है कि तनाव अधिक लेने वाले लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, एचआईवी संक्रमण की स्थिति में इस तरह की समस्या गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकती है। 



----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें