फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Alert: सोडियम की अधिकता ब्लड प्रेशर ही नहीं इन समस्याओं का भी बन सकती है कारण, ऐसे लक्षणों पर दें ध्यान

Thu, 18 May 2023 07:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सोडियम की अधिकता के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : istock
ब्लड प्रेशर बढ़ना, मौजूदा समय की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। भारत में ही इसके करीब 24 करोड़ रोगी हैं। ब्लड प्रेशर का सामान्य से अक्सर बढ़ा हुआ रहना हृदय रोगों, तंत्रिकाओं के लिए समस्या बढ़ाने वाला हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति में हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक जैसी समस्याओं का जोखिम हो सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लाइफस्टाइल और आहार को ठीक रखकर ब्लड प्रेशर की जटिलताओं को कम किया जा सकता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए भोजन में सोडियम की मात्रा को कम रखना बहुत आवश्यक है।

हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिंता जताई हैं कि ज्यादातर लोग सोडियम की निर्धारित दैनिक मात्रा से रोजाना अधिक का सेवन कर रहे हैं। हमारे भोजन में सोडियम का प्रमुख स्रोत नमक है। इसकी अधिकता रक्तचाप से संबंधित दिक्कतों को बढ़ाने वाली हो सकती है। निर्धारित मानकों के अनुसार स्वस्थ व्यक्ति को दिनभर में 2300 मिलीग्राम से अधिक मात्रा में नमक का सेवन नहीं करना चाहिए, वहीं जो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं उनमें यह मात्रा 1500 मिलीग्राम निर्धारित है।
विज्ञापन

2 of 5
खाने में कम रखें सोडियम की मात्रा - फोटो : iStock
क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

वेबएमडी की एक रिपोर्ट में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिंता जताते हुए कहा है कि औसत अमेरिकी रोजाना लगभग 3,400 मिलीग्राम से अधिक मात्रा में नमक का सेवन कर रहा है। यही हालात दुनिया के कई अन्य देशों में भी हैं। लंबे समय तक अधिक मात्रा में नमक का सेवन करते रहने के कारण उच्च रक्तचाप और इसके कारण स्ट्रोक- जानलेवा हृदय रोगों को खतरा हो सकता है।

भोजन में नमक के अलावा पैक्ड चिप्स, जंक और फास्ट फूड में भी इसकी अधिकता होती है। लेकिन आपको कैसे पता चलेगा कि आप बहुत ज्यादा नमक का सेवन कर रहे हैं?
विज्ञापन

3 of 5
पेट में सूजन दर्द की समस्या - फोटो : iStock
बनी रह सकती है ब्लोटिंग की दिक्कत

बहुत अधिक नमक का सेवन करने के सामान्य अल्पकालिक दुष्प्रभावों में आपको अक्सर ब्लोटिंग या पेट में सूजन-भारीपन बने रहने की दिक्कत हो सकती है। हालांकि सोडियम की मात्रा कम करने पर यह दिक्कत भी ठीक होने लगती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जरूरी नहीं है कि जो खाद्य पदार्थ बहुत ज्यादा नमकीन हों सिर्फ उन्हीं में सोडियम की मात्रा अधिक होती है। सैंडविच, पिज्जा और डिब्बाबंद सूप में भी नमक की मात्रा अधिक हो सकती है।

4 of 5
बार-बार प्यास लगने की समस्या - फोटो : istock
बार-बार प्यास लगने की दिक्कत

बार-बार प्यास लगना हाई सोडियम के साथ कई और भी स्वास्थ्य समस्याओं में हो सकती है। यदि आप, बार-बार अधिक प्यास लगने की समस्याओं का अनुभव करते रहते हैं तो सोडियम की मात्रा को कम करने पर जरूर ध्यान दें। सोडियम की अधिकता के कारण आप निर्जलित हो जाते हैं। आपका शरीर  कोशिकाओं से पानी खींचता है जिसके कारण बहुत प्यास लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नींद की समस्याओं का खतरा - फोटो : iStock
सोने में होने वाली दिक्कतें

अगर आप सोने से पहले ज्यादा नमक खाते हैं तो इससे आपकी नींद में भी खलल पड़ सकता है। बेचैनी, रात में बार-बार जागना जैसी दिक्कतें भी शरीर में सोडियम की अधिकता के कारण होने वाली समस्याएं हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पाया कि शरीर में नमक की अधिकता के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है यह भी नींद में दिक्कतों का कारण बन सकती है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें