High Cholesterol Signs: हाई कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी गंभीर समस्या है जिसे अक्सर 'साइलेंट किलर' कहा जाता है, क्योंकि यह शुरुआती चरणों में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाता है। हालांकि जब कोलेस्ट्रॉल का लेवल बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और फैट धमनियों में जमा होने लगती है, तो शरीर कुछ सूक्ष्म चेतावनी संकेत देना शुरू कर देता है। इनमें से एक चेतावनी है सीने में हल्का दर्द या बेचैनी।
यह दर्द तब होता है जब हृदय की मांसपेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन युक्त खून नहीं मिल पाता, क्योंकि धमनियों में फैट जमाव के कारण रुकावट पैदा हो रही होती है। इसे एनजाइना कहा जाता है। अगर आप सीने में हल्के दर्द के साथ-साथ कुछ अन्य शारीरिक लक्षण भी महसूस कर रहे हैं, तो यह सीधे तौर पर इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा खतरे के निशान को पार कर चुकी है।
आइए इस लेख में ऐसे ही चार लक्षणों के बारे में जानते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह स्थिति हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को तेजी से बढ़ाती है। समय पर पहचान और जीवनशैली में बदलाव से इस गंभीर खतरे को टाला जा सकता है।