कोलेस्ट्रॉल और हार्ट की समस्याएं
- फोटो : Adobe Stock
रेटिनल वेन इंक्लूजन की समस्या
रेटिनल वेन इंक्लूजन (आरवीओ) किसी धमनी या नस में रुकावट के कारण होता है, इसे भी हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण होने वाली दिक्कत माना जाता है।
- डॉक्टरों के अनुसार, जब रेटिना में रक्त का प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है, तो यह समस्या होती है।
- अगर इसका इलाज न किया जाए तो सेंट्रल रेटिनल वेन इंक्लूजन की समस्या के कारण अंधेपन की दिक्कत भी हो सकती है।
- इसे गंभीरता से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के तौर पर देखा जाना चाहिए।
कॉर्निया से संबंधित समस्याएं
कोलेस्ट्रॉल के जमाव के कारण कॉर्निया के चारों ओर नीले या भूरे रंग के छल्ले बनने की समस्या को आर्कस सेनिलिस के नाम से जाना जाता है। डॉक्टरों के अनुसार, इन छल्लों को फैमिलियल हाइपरलिपिडिमिया के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि ये एक आनुवंशिक रूप हैं। आर्कस सेनिलिस से पीड़ित लोगों के रक्त में कोलेस्ट्रॉल या ट्राइग्लिसराइड्स का असामान्य रूप से स्तर बढ़ा हुआ होता है, इस तरह की समस्या होने पर कोलेस्ट्रॉल की जांच कराना आवश्यक माना जाता है।
-------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।