ब्लड प्रेशर बढ़े रहने को सेहत के लिए कई प्रकार से हानिकारक माना जाता है, इससे सबसे ज्यादा खतरा हृदय स्वास्थ्य को रहता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं जिन लोगों का ब्लड प्रेशर अक्सर सामान्य से अधिक बना रहता है उनमें हार्ट अटैक-हार्ट फेलियर और ब्रेन स्ट्रोक होने का जोखिम अधिक होता है। इसे कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना जरूरी है, भले ही आपकी उम्र कम है और आपको पहले ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं रही है। डॉक्टर कहते हैं, सभी उम्र के लोगों को ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करते रहना और इसके लक्षणों पर ध्यान देते रहना सभी के लिए जरूरी है।
डॉक्टर कहते हैं, कई ऐसी स्थितियां हैं जो ब्लड प्रेशर बढ़ाने वाली हो सकती हैं। ज्यादा नमक खाना, तंबाकू या शराब का सेवन, अक्सर तनाव लेते रहना रक्तचाप को बढ़ाने वाली स्थितियां हैं। इसके अलावा कुछ प्रकार की क्रोनिक बीमारियों जैसे किडनी की समस्या, मधुमेह और स्लीप एपनिया के शिकार लोगों में भी इसका जोखिम देखा जाता रहा है।
ब्लड प्रेशर के कई लक्षण ऐसे हैं जिससे आमतौर पर हम में से अधिकतर लोग अनजान होते हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।