दवाओं को लेकर सावधानी जरूरी
- फोटो : Freepik.com
दवाओं को लेकर गड़बड़ी तो नहीं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बीपी को कंट्रोल रखने के लिए दवा को लेकर भी कुछ सावधानियां जरूरी हैं।
- रोज अलग-अलग समय पर दवा लेना, रीडिंग सामान्य आते ही दवा छोड़ देना या कभी-कभी खुराक भूल जाना भी ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है।
- इसके अलावा अध्ययनों में पाया गया है कि कुछ दर्द की दवाएं जैसे आइबुप्रोफेन और नेप्रोक्सेन के अलावा कुछ हार्मोनल दवाएं भी ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती हैं।
- इसलिए डॉक्टर को अपनी सभी दवाओं और सप्लीमेंट्स की जानकारी देना जरूरी है। डॉक्टर की सलाह के बिना ब्लड प्रेशर की दवा बंद या उसकी मात्रा में बदलाव नहीं करना चाहिए।
डॉक्टर कहते हैं, अगर सही तरीके से दवा लेने, जीवनशैली सुधारने और नियमित निगरानी के बाद भी ब्लड प्रेशर लगातार ज्यादा रहता है तो डॉक्टर से इस बारे में बात करें। कुछ लोगों में नींद में सांस रुकने की समस्या यानी स्लीप एपनिया, किडनी की बीमारी, कुछ हार्मोन संबंधी समस्याओं के कारण भी हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए इन स्थितियों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।