फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट में होती हैं ऐंठन और रहता है हल्का-हल्का दर्द तो हो सकता है हर्निया, जानें इसके लक्षण और उपाय

Tue, 14 Jul 2020 02:27 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हर्निया - फोटो : Pixabay
क्या आपके पेट, जांघ या कमर में कहीं कोई गांठ बनी हुई है? क्या इन गांठों में दर्द भी रहता है? कहीं आपके पेट में ऐंठन वाला दर्द तो नहीं होता है? अगर ऐसा है तो हो सकता है कि आपको 'हर्निया' है। विशेषज्ञों के मुताबिक मांसपेशियों के कमजोर होने से हर्निया की स्थिति में आपको होने वाला दर्द असहनीय हो सकता है। हर्निया लिंग, उम्र नहीं देखता, यह बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है। इसलिए इसके लक्षणों के बारे में पता होना जरूरी है। इसके लक्षणों की जानकारी रहने से शुरुआती स्टेज में ही आप इसका इलाज करवा पाएंगे। वहीं, इससे बचाव के उपायों के बारें में भी जानना जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
'हर्निया' है क्या?
  • आपके शरीर की कोई मांसपेशी कमजोर या घायल हो जाना 'हर्निया' है। इस बीमारी में शरीर के किसी अंग में सामान्य से अधिक विकास होने लगता है और दर्द होने लगता है। यह दर्द कई बार असहनीय हो जाता है। हर्निया यूं तो ज्यादातर पेट में होता है, लेकिन इसके ऊपरी जांघ, कमर और पेट के निचले हिस्से में भी होने की संभावना रहती है। 
विज्ञापन

3 of 7
हर्निया केवल पुरुषों को नहीं महिलाओं को भी हो सकता है - फोटो : Pixabay
हर उम्र के लोगों को हो सकती है बीमारी
  • हर्निया को ज्यादातर लोग पुरुषों की बीमारी समझते है, मगर ऐसा कुछ नहीं है। हर्निया केवल पुरुषों को नहीं होता, बल्कि यह महिलाओं को भी हो सकता है। यह बच्चों और बुजुर्गों को भी हो सकता है। यह बीमारी जानलेवा तो नहीं है, लेकिन कई बार असहनीय दर्द की स्थिति में यह  परेशानी बढ़ा देती है। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
हर्निया के लक्षण
  • मांसपेशियों में गांठ बनना। यह गांठ ज्यादातर पेट के निचले हिस्से में बन सकती है।
  • गांठ के कारण खड़े होने, झुकने में दर्द होता है। यह दर्द खांसते समय भी हो सकता है।
  • छोटे बच्चे को हर्निया होने की स्थिति में वह बता नहीं पाता और बार-बार रोता रहता है।
  • बीमारी से प्रभावित हिस्से में और कई बार छाती में दर्द होना इसी के लक्षण हैं।
  • हर्निया की समस्या में पेट में ऐंठन और भारीपन महसूस होता है।
  • गांठ वाले हिस्से में जलन महसूस होती है और खाना निगलने में भी कठिनाई होती है। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या करें और क्या न करें:
  • पेट साफ रखें और कब्ज से बचें।
  • अपने वजन को संतुलित रखने का प्रयास करें।
  • पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ने वाली गतिविधियों से बचें।
  • व्यायाम करें और पैदल टहलें, लाभ होगा।
  • शराब, सिगरेट, तंबाकू, मांसाहार से दूर रहें।
विज्ञापन

6 of 7
मेथी दाना का सेवन भी इस समस्या में फायदेमंद है - फोटो : Pixabay
क्या करें और क्या न करें:
  • अत्यधिक खाने से बचें, चाय-कॉफी आदि छोड़ दें।
  • एक बार में बहुत अधिक पानी न पिएं, पानी को घूंट-घूंट पिएं।
  • दिन में तीन बार जीरे को चबा-चबाकर खाने और गुनगुना पानी पीने से भी लाभ होगा।
  • एलोवेरा जूस, अलसी, मेथी दाना का सेवन भी इस समस्या में फायदेमंद होता है। 
  • खाना खाने के एक घंटे बाद एक ग्लास पानी में सेब का सिरका मिलाकर पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • इस लेख में बताई गई सावधानियां बरती जाए तो इस गंभीर समस्या से बचा जा सकता है।
  • हर्निया के इलाज के लिए सर्जरी की भी आवश्यकता पड़ जाती है। 

(नोट: यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है। हर्निया की स्थिति में विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लेना ज्यादा श्रेयस्कर होगा।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें