सारे दिन की थकान के बाद अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद लेना जरूरी होता है। बड़ों को दिनभर की थकान के बाद रात को नींद आ जाती है, लेकिन बच्चों को सारे दिन खेलने और शरारतें करने के बाद भी रात को नींद नहीं आती। और अगर सो भी जाते हैं तो सुबह बहुत जल्दी उठ जाते हैं। बच्चों की नींद का राज उनके रात के खाने में छिपा होता है। जानिए बच्चों को ऐसा क्या खिलाएं जो रात को उन्हें सही से नींद आए।
विज्ञापन
बच्चों के रात में उठने से हैं परेशान, तो खाने में रखें इन बातों का ध्यान
2 of 7
- फोटो : getty images
एक ग्लास दूध- दिमाग में मेलाटोनिन हॉर्मोन रात को सोने में मदद करते हैं। मेलाटोनिन हॉर्मोन कई खाद्य पदार्थों में पाया जाता है इसलिए वो चीजें खिलाएं जिनमें मेलाटोनिन हॉर्मोन हों। रात में बच्चों को एक ग्लास गर्म दूध पिलाना भी उनकी अच्छी नींद में सहायक होता है।
विज्ञापन
बच्चों के रात में उठने से हैं परेशान, तो खाने में रखें इन बातों का ध्यान
3 of 7
केला- शाम के समय बच्चों को केला खिलाने से बिना परेशानी के वो सही तरह सो सकते हैं।
बच्चों के रात में उठने से हैं परेशान, तो खाने में रखें इन बातों का ध्यान
4 of 7
- फोटो : getty images
ओट्स- ओट्स खाने से शरीर में नेचुरल मेलाटोनिन उत्पादित होता है और यह दिल को भी स्वस्थ रखता है। रात के खाने में चावल की जगह अगर बच्चों को ओट्स खिलाया जाए तो वे सुकून से सो जाएंगे।
विज्ञापन
बच्चों के रात में उठने से हैं परेशान, तो खाने में रखें इन बातों का ध्यान
5 of 7
अनानस- केले और ओट्स से भी ज्यादा अनानस में मेलाटोनिन होता है। रात के खाने से पहले बच्चों को अगर अनानस खिलाएं तो रातभर बच्चे आराम से सोएंगे।
विज्ञापन
बच्चों के रात में उठने से हैं परेशान, तो खाने में रखें इन बातों का ध्यान
6 of 7
अखरोट- सोने से पहले बच्चों को अखरोट खिलाना भी काफी फायदेमंद रहेगा। थोड़े से अखरोट सोने से पहले बच्चों को खाने के लिए दे दें।
बच्चों के रात में उठने से हैं परेशान, तो खाने में रखें इन बातों का ध्यान
7 of 7
अंगूर- मेलाटोनिन हॉर्मोन अंगूर से भी प्राप्त होता है। बच्चों को अगर अंगूर खिलाया जाए तो वे अच्छी नींद लेंगे और इससे नियमित तौर पर सोने की आदत भी हो जाएगी। हालांकि मां-बाप हमेशा एक बात का ध्यान रखें कि बच्चों को कभी भूखा न सोने दें क्योंकि खाली पेट अच्छी नींद कभी नहीं आती ।