हीटस्ट्रोक के कारण होने वाली दिक्कतें
- फोटो : Adobe Stock
हीट स्ट्रोक हो सकता है खतरनाक, पहचानें शुरुआती संकेत
डॉक्टर कहते हैं, हीट स्ट्रोक को मेडिकल इमरजेंसी माना जाता है।
- जब शरीर का तापमान नियंत्रण तंत्र फेल हो जाता है और शरीर तेजी से गर्म होने लगता है, उसे हीट स्ट्रोक कहते हैं।
- हीट स्ट्रोक में व्यक्ति को पसीना आना बंद हो सकता है, त्वचा गर्म हो जाती है और दिल की धड़कन तेज हो जाती है।
- कुछ लोगों को भ्रम, बेहोशी या दौरे तक आ सकते हैं। यदि समय पर इलाज न मिले, तो यह दिमाग, हृदय, लिवर और किडनी को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है।
- कई मामलों में मल्टी ऑर्गन फेलियर और मौत का खतरा भी रहता है।
विशेषज्ञों के अनुसार खूब पानी पीते रहना, धूप से बचाव करना हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जरूरी है। बच्चों का शरीर जल्दी गर्म होता है और डिहाइड्रेशन भी तेजी से हो सकता है, इसलिए बच्चों की सेहत को लेकर खास सावधानी जरूरी है।