खान पान में करें सुधार
- फोटो : Freepik.com
हार्ट बर्न होने के क्या कारण हैं और इससे कैसे बचाव करें?
हार्ट बर्न होने की कई वजहें हो सकती हैं। अगर आप ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना खाते हैं, चाय-कॉफी या शराब का अधिक सेवन करते हैं, खाना खाने के तुरंत लेट जाते हैं तो ये स्थितियां हार्ट बर्न का कारण हो सकती हैं। इसके अलावा मोटापा के शिकार, धूम्रपान की आदत या फिर देर रात भोजन करने की आदत भी हार्ट बर्न की दिक्कत बढ़ा सकती है।
हार्टबर्न से बचाव के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं।
- हल्का, कम मसालेदार और कम तैलीय भोजन करें।
- रात को सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले भोजन करें
- ज्यादा खट्टे और कैफीनयुक्त खान-पान की चीजों से बचें।
- रोजाना व्यायाम करने और वजन को कंट्रोल रखने की आदत से भी इसमें लाभ हो सकता है।
- सौंफ चबाना, ठंडा दूध पीना, अदरक की चाय या एलोवेरा जूस के सेवन से भी लाभ पाया जा सकता है।
---------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।