फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: क्या 'प्रोसेस्ड फूड' वाकई इतने बुरे हैं? जानें किनसे बचें और किन्हें सीमित मात्रा में खाएं

Fri, 27 Jun 2025 03:47 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अधिकतर प्रोसेस्ड फूड्स ऐसे होते हैं जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं, लेकिन कुछ प्रोसेस्ड फूड्स ऐसे भी होते हैं जिन्हें सीमित मात्रा में लिया जाए तो वो सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
प्रोसेस्ड फूड - फोटो : Adobe Stock
Processed Food Options: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रोसेस्ड फूड बहुत से लोगों के जीवन शैली का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। नूडल्स, चिप्स, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ और रेडी-टू-ईट भोजन अपनी सुविधा के कारण बेहद लोकप्रिय हो गए हैं। बेशक ये फूड्स हमारा समय बचाते हैं, लेकिन इसको लेकर कुछ लोगों के मन में अक्सर ये सवाल रहता है कि क्या प्रोसेस्ड फूड वाकई हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं?

इस सवाल का सही जवाब जानने के लिए सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि प्रोसेस्ड फूड होता क्या है? यह भी जानना जरूरी है कि सभी प्रोसेस्ड फूड एक जैसे नहीं होते हैं। प्रोसेस्ड फूड की दुनिया काफी जटिल है, कुछ ऐसे हैं जिनसे पूरी तरह से बचना चाहिए, क्योंकि उसमें चीनी, नमक और अनहेल्दी फैट मौजूद होता है। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें सीमित मात्रा में या सही चुनाव के साथ अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।

आइए, इस लेख में हम प्रोसेस्ड फूड के बारे में वस्तार से जानते हैं, साथ ही उनके संभावित नुकसानों और उनसे बचने या सुरक्षित विकल्पों को चुनने के बारे में भी जानेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
प्रोसेस्ड फूड - फोटो : Adobe Stock
प्रोसेस्ड फूड क्या है?

प्रोसेस्ड फूड वह खाद्य पदार्थ है, जिसे स्वाद, शेल्फ-लाइफ, या सुविधा के लिए रासायनिक प्रक्रिया से तैयार किया जाता है। इसमें फ्रोजन सब्जियां, डिब्बाबंद फल, और चिप्स जैसे स्नैक्स शामिल हैं। हालांकि, सभी प्रोसेस्ड फूड हानिकारक नहीं होते।

उदाहरण के लिए, फ्रोजन मटर या पाश्चुरीकृत दूध न्यूनतम प्रोसेसिंग के साथ पौष्टिक हो सकते हैं। लेकिन अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड, जैसे कि चीनी युक्त पेय, पैकेज्ड स्नैक्स, और रेडी-मेड भोजन, सामान्यतौर पर स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होते हैं।

ये भी पढ़ें- Breast Cancer: 100 साल की उम्र में हुआ ब्रेस्ट कैंसर, एक साल में ही हो गई ठीक; आप कैसे इस गंभीर बीमारी से रहें सुरक्षित?
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रोसेस्ड फूड - फोटो : Adobe Stock
हानिकारक प्रोसेस्ड फूड और उनके खतरे
अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड में चीनी, नमक, ट्रांस फैट, और कृत्रिम रसायन जैसे प्रिजर्वेटिव्स और रंग अधिक मात्रा में होते हैं। इंस्टेंट नूडल्स, चिप्स, बर्गर, और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का नियमित सेवन मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, और हृदय रोगों का जोखिम बढ़ाता है। इनमें पोषक तत्व कम और कैलोरी अधिक होती है, जिससे पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है।

ये भी पढ़ें- Yawning: क्या आपको भी बार-बार जम्हाई आती है? नींद की कमी के अलावा भी हो सकते हैं ये 4 बड़े कारण

4 of 5
प्रोसेस्ड फूड - फोटो : Adobe Stock
किन प्रोसेस्ड फूड से बचें? 
कुछ प्रोसेस्ड फूड ऐसे हैं जिनसे हमें पूरी तरह से दूर रहना चाहिए? इनमें मीठे सोडा, एनर्जी ड्रिंक्स, और चिप्स-कुकीज जैसे ट्रांस फैट वाले स्नैक्स आते हैं। आर्टिफिशियल स्वाद वाले रेडी-टू-ईट भोजन भी इसी लिस्ट में हैं। इन चीजों में मौजूद प्रिजर्वेटिव्स और ज्यादा नमक आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं, ये मसूड़ों की बीमारी, मोटापा और हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रोसेस्ड फूड - फोटो : Adobe Stock
सुरक्षित प्रोसेस्ड फूड और सीमित सेवन

अब ऐसा नहीं है कि सारे प्रोसेस्ड फूड खराब होते हैं। कुछ तो ऐसे होते हैं जिनकी प्रोसेसिंग बहुत कम होती है, जैसे कि फ्रोजन सब्जियां, डिब्बाबंद दालें या पाश्चुरीकृत दही। अगर इन्हें सीमित मात्रा में लिया जाए तो ये सेहत के लिए ज्यादा नुकसानदायक नहीं होते हैं, बस, एक बात का ध्यान रखें कि इनमें अधिक नमक या चीनी न मिली हो।

उदाहरण के तौर पर, बिना चीनी वाले ओट्स एक बढ़िया और सेहतमंद विकल्प हैं। जब भी आप कुछ पैकेट वाला सामान खरीदें, तो उसकी पैकेजिंग पर दी गई पोषण संबंधी जानकारी को ध्यान से पढ़ें। और कोशिश करें कि ऐसा उत्पाद चुनें जिसमें कम से कम केमिकल मिलाए गए हों।




स्रोत 
What you need to know about processed foods - and why it is so hard to quit them


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें