फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Healthy Sleep Tips: कम नींद लेने वालों के लिए बड़ी खबर! बढ़ सकता है वजन, रिसर्च में हुआ खुलासा

Tue, 14 Jul 2026 02:59 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Healthy Sleep Tips: रिसर्च में खुलासा हुआ है कि रोजाना कम नींद लेने से वजन बढ़ सकता है। नींद की कमी मेटाबॉलिज्म, भूख, गतिविधियों और डायबिटीज-हार्ट डिजीज के खतरे को प्रभावित करती है। आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
क्या आपकी कम नींद बढ़ा रही है वजन? - फोटो : AI
Healthy Sleep Tips: अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आपकी नींद पूरी नहीं हो रही है, तो यह आदत आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती है। हाल ही में हुई एक रिसर्च में सामने आया है कि कम नींद लेने से वजन बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति रोजाना अपनी नींद में करीब 80 मिनट की कटौती करता है, तो कुछ ही हफ्तों में उसके वजन में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। कम नींद न सिर्फ शरीर के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करती है, बल्कि इससे शारीरिक गतिविधियां भी कम हो सकती हैं। अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है, तो आइए इस शोध के बारे में आपको डिटेल में जानकारी देते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
क्या आपकी कम नींद बढ़ा रही है वजन? - फोटो : Freepik.com
नींद कम करने से बढ़ा वजन

कोलंबिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों ने करीब छह हफ्तों तक अपनी नींद में लगभग 80 मिनट की कमी की, उनका वजन औसतन करीब एक पाउंड (लगभग 450 ग्राम) बढ़ गया। शोध में शामिल लोगों की नींद, गतिविधियों और शरीर में होने वाले बदलावों पर नजर रखी गई।

शोधकर्ताओं ने बताया कि यह वजन बढ़ना भले ही कम दिखाई दे, लेकिन अगर लंबे समय तक रोजाना नींद कम होती रहे तो इसका असर मोटापे और उससे जुड़ी बीमारियों के रूप में सामने आ सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
क्या आपकी कम नींद बढ़ा रही है वजन? - फोटो : Freepik.com
कम नींद से क्यों बढ़ता है वजन?

1. हार्मोन में बदलाव

नींद पूरी न होने से शरीर में भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन प्रभावित हो सकते हैं। इससे ज्यादा खाने की इच्छा बढ़ सकती है और वजन बढ़ने का खतरा रहता है।

2. शारीरिक गतिविधि कम होना

रिसर्च में पाया गया कि कम नींद लेने वाले लोग ज्यादा समय तक निष्क्रिय रहे। यानी वे कम चलते-फिरते हैं, जिससे कैलोरी बर्न कम हो सकती है।

 

4 of 6
क्या आपकी कम नींद बढ़ा रही है वजन? - फोटो : Adobe Stock Photos
3. मेटाबॉलिज्म पर असर

पर्याप्त नींद न मिलने से शरीर की ऊर्जा खर्च करने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, जिससे वजन नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है।

4. डायबिटीज और हार्ट डिजीज का खतरा

अध्ययन के अनुसार, लंबे समय तक नींद की कमी से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है, जो टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम बढ़ाने वाला कारक है। इसके अलावा हृदय स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
क्या आपकी कम नींद बढ़ा रही है वजन? - फोटो : Adobe Stock
कितनी नींद लेना जरूरी है?

स्वस्थ वयस्कों के लिए आमतौर पर रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद को बेहतर माना जाता है। लगातार कम नींद लेने की आदत शरीर के कई सिस्टम को प्रभावित कर सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्या आपकी कम नींद बढ़ा रही है वजन? - फोटो : Adobe Stock
अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये उपाय
 
  •  रोजाना एक तय समय पर सोने और उठने की कोशिश करें।
  •  सोने से पहले मोबाइल और स्क्रीन का इस्तेमाल कम करें।
  •  रात में कैफीन का सेवन कम करें।
  • आरामदायक और शांत माहौल में सोएं।
  • नियमित एक्सरसाइज करें।
 
------------------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें