फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diabetes Diet Chart: डायबिटीज मरीजों के लिए डाइट चार्ट, यहां जानें सुबह से रात तक क्या खाएं और क्या नहीं

Mon, 24 Aug 2026 10:03 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 Diet Chart for Diabetic Patients: अगर आपके घर में कोई डायबिटीज का मरीज है, तो उसके लिए यहां हम आपको एक डाइट चार्ट देंगे, जो आपके बेहद काम का होने वाला है। 
विज्ञापन
1 of 8
डायबिटीज मरीजों के लिए पूरा डाइट चार्ट - फोटो : AI
 Diet Chart for Diabetic Patients: डायबिटीज में ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के लिए दवा के साथ सही खान-पान बेहद जरूरी माना जाता है। रोजाना क्या खाना है, कितनी मात्रा में खाना है और किस समय खाना है, इन बातों का ध्यान रखना डायबिटीज मैनेजमेंट में मददगार हो सकता है।

डायबिटीज मरीजों के लिए ऐसा भोजन बेहतर माना जाता है जिसमें फाइबर, प्रोटीन, हरी सब्जियां और सीमित मात्रा में कार्बोहाइड्रेट शामिल हों। वहीं ज्यादा चीनी, मीठे पेय, तला-भुना खाना और जरूरत से ज्यादा रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट से बचना चाहिए। हालांकि हर व्यक्ति की जरूरत अलग होती है, इसलिए डाइट में बड़ा बदलाव करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है। पर, अगर आप एक सिंपल डाइट चार्ट की तलाश में हैं, तो यहां नीचे डिटेल दी जा रही हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 8
डायबिटीज मरीजों के लिए पूरा डाइट चार्ट - फोटो : AI
डायबिटीज मरीज सुबह क्या खाएं?

सुबह 7 से 8 बजे के बीच नाश्ता किया जा सकता है। चार्ट में दलिया, अंकुरित अनाज, चीला, मूंग दाल चीला और बेसन चीला जैसे विकल्प बताए गए हैं। सीमित मात्रा में अंडा भी लिया जा सकता है।

इन चीजों से बचें: पूरी, पराठा, कचौरी, मीठे बिस्किट, ज्यादा चीनी वाली चाय और मीठे सीरियल।

 
विज्ञापन

3 of 8
डायबिटीज मरीजों के लिए पूरा डाइट चार्ट - फोटो : AI
मध्य-सुबह क्या खाएं?

सुबह 10:30 से 11 बजे के बीच एक फल लिया जा सकता है। सेब, अमरूद, पपीता या नाशपाती जैसे फल विकल्प हो सकते हैं। इसके साथ थोड़ी मात्रा में अंकुरित मूंग या चना लिया जा सकता है। फलों का जूस लेने की बजाय पूरा फल खाना बेहतर विकल्प हो सकता है।

 

4 of 8
डायबिटीज मरीजों के लिए पूरा डाइट चार्ट - फोटो : AI
दोपहर के खाने में क्या लें?

दोपहर 1 से 2 बजे के बीच भोजन में 1-2 मल्टीग्रेन रोटी या सीमित मात्रा में ब्राउन राइस, दाल, हरी सब्जी और सलाद शामिल किया जा सकता है। बिना चीनी का छाछ या दही भी लिया जा सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 8
डायबिटीज मरीजों के लिए पूरा डाइट चार्ट - फोटो : AI
शाम के नाश्ते में क्या खाएं?

शाम 4:30 से 5:30 बजे के बीच भुना चना, मखाना, मूंग स्प्राउट्स या बिना चीनी की ग्रीन टी जैसे विकल्प लिए जा सकते हैं। समोसा, पकौड़ा, कचौरी, मीठी चाय और ज्यादा बिस्किट से बचना बेहतर है।

 
विज्ञापन

6 of 8
डायबिटीज मरीजों के लिए पूरा डाइट चार्ट - फोटो : AI
रात के खाने में क्या खाएं?

रात 7:30 से 8:30 बजे के बीच हल्का भोजन लेने की कोशिश करें। 1-2 रोटी, दाल या पनीर, हरी सब्जी और सलाद शामिल किए जा सकते हैं। रात में बहुत ज्यादा चावल या भारी भोजन लेने से बचें।

 
विज्ञापन

7 of 8
डायबिटीज मरीजों के लिए पूरा डाइट चार्ट - फोटो : AI
सोने से पहले क्या लें?

जरूरत के अनुसार रात 9:30 से 10 बजे के बीच बिना चीनी का गुनगुना दूध और कुछ बादाम लिए जा सकते हैं। हालांकि हर डायबिटीज मरीज के लिए सोने से पहले स्नैक जरूरी नहीं होता।

 
विज्ञापन

8 of 8
डायबिटीज मरीजों के लिए पूरा डाइट चार्ट - फोटो : AI
डायबिटीज में किन चीजों से बचना चाहिए?
 
  • ज्यादा चीनी और मिठाइयां
  • मीठे सॉफ्ट ड्रिंक और पैकेज्ड जूस
  • ज्यादा तला-भुना खाना
  • समोसा, कचौरी और पकौड़े
  • जरूरत से ज्यादा सफेद चावल
  • मीठी चाय और कॉफी
  • मैदा से बने ज्यादा खाद्य पदार्थ
  • बार-बार स्नैकिंग और जरूरत से ज्यादा खाना

नोट: यह एक सामान्य डाइट चार्ट है। डायबिटीज की दवा या इंसुलिन लेने वाले व्यक्ति को अपनी डाइट में बड़ा बदलाव डॉक्टर या डायटिशियन की सलाह से करना चाहिए।

-------------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें