प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
Medically Reviewed by
Ms. Priya Pandey
इंसान के जीवन में कई चीजें काफी महत्व रखती हैं। वो कैसे रहता है, किन लोगों के आसपास रहता है, अपने जीवन में वो क्या कर रहा है, कैसे लोगों से उसके संबंध हैं आदि। वहीं, जिस तरह मानव जीवन में इन सब चीजों का अपना महत्व है, ठीक उसी तरह व्यक्ति के जीवन में खाने का भी अहम महत्व है। व्यक्ति कैसे आहार ले रहा है, उसके खाने में कौन-कौन सी पौष्टिक चीजें शामिल हैं, जो चीजें वो खा रहा है वो कितनी लाभकारी हैं आदि। वहीं, मूली खाने के अपने कुछ फायदे हैं। फिर चाहे आप मूली को सलाद के तौर पर खाएं या फिर मूली के पराठे खाएं आदि। मूली में फाइबर, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन- सी,ई, ए और बी6 मौजूद होते हैं, जो हमें कई फायदे देते हैं। तो चलिए जानते हैं मूली खाने के फायदों के बारे में।