फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: पथरी के दर्द से हैं परेशान, तो अपनाएं ये चार घरेलू नुस्खे, मिलेगा तुरंत आराम

Wed, 24 Nov 2021 03:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

व्यक्ति कब कौन सी बीमारी से घिर जाए, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। कभी बदलते मौसम की वजह से, तो कभी हमारे अनहेल्दी खानपान की वजह से भी हम बीमार पड़ जाते हैं। कई बीमारियां ऐसी होती हैं, जिनसे हम कुछ समय बाद ठीक हो जाते हैं, जबकि कई बीमारियां ऐसी होती हैं जो हमारे साथ हमेशा के लिए जुड़ जाती हैं। व्यक्ति पथरी की समस्या से भी ग्रसित होते हैं, जिसकी वजह से हालत काफी खराब हो जाती है। इसमें बर्दाश्त के बाहर वाला दर्द होता है। ऐसे में दवाओं और कई बार तो पथरी का ऑपरेशन तक करना पड़ता है, और तब कहीं जाकर पथरी का इलाज हो पाता है। लेकिन इसके कुछ घरेलू उपाय भी हैं, जो आपको पथरी के दर्द में राहत देने का काम करेंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नारियल पानी
  • नारियल पानी के अंदर एंटी लिथेजेनिक नाम का एक खास तत्व पाया जाता है, जो किडनी स्टोन के दर्द से निजात दिलाने में कारगर माना जाता है। साथ ही इसमें फाइबर काफी कम मात्रा में होता है। ऐसे में नारियल पानी का सेवन करने किडनी स्टोन के मरीजों को लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
हर्बल चाय
  • हर्बल चाय में मौजूद गुण पथरी के दर्द में छुटकारा दिलाने का काम करते हैं। ये किडनी स्टोन को रोकने के साथ ही इसके दर्द को कम करने में भी मदद करते हैं। सुबह और शाम के समय आप हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नींबू पानी
  • नींबू पानी का सेवन करने से ये किडनी स्टोन को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। नींबू पानी में पाए जाने वाले सिट्रेट नाम का तत्व कैल्शियम डिपॉजिट को तोड़ने में काम करता है। साथ ही इसका सेवन करने से ये किडनी पथरी के दर्द में भी आराम देने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
तुलसी के पत्ते
  • तुलसी की पत्तियां कई एंटीऑक्सीडेंट और गुणों से भी भरपूर होती है, साथ ही इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो यूरिक एसिड लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसके कारण किडनी स्टोन में तुलसी काफी मदद करती है।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें