फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: क्या तांबे के बर्तन में पानी पीना है 'हेल्दी'? जानिए सेहत पर इसका असर

Wed, 05 Nov 2025 01:43 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय परंपरा में 'ताम्र जल' पीने चलन है। बहुत से लोग इसे पानी को पीना पसंद करते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो हमेशा सिर्फ तांबे के बर्तन में ही पानी पीते हैं तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कॉपर का बर्तन - फोटो : Adobe Stock
Copper Water Health Effects: सदियों से भारतीय परंपरा में तांबे के बर्तन में पानी पीना एक अत्यंत स्वास्थ्यवर्धक आदत मानी जाती रही है, जिसे 'ताम्र जल' के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि तांबा (कॉपर) पानी में मिलकर उसे शुद्ध करता है और उसके औषधीय गुणों को बढ़ाता है।

तांबा वास्तव में हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, आयरन के अवशोषण, और तंत्रिका तंत्र के सही कार्य के लिए बेहद जरूरी है। हालांकि आधुनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस बात पर जोर देते हैं कि शरीर को तांबे की जरूरत बहुत कम मात्रा में होती है, और यह जरूरत हमें आमतौर पर हमारे संतुलित भोजन से आसानी से मिल जाती है।

इसलिए 'ताम्र जल' के फायदों को मानते हुए भी, इसकी मात्रा को लेकर सतर्क रहना आवश्यक है, क्योंकि अच्छी चीज भी अधिक मात्रा में नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं कि तांबे के बर्तन में पानी पीने का सही तरीका क्या है?
विज्ञापन

2 of 5
पाचन स्वास्थ्य की समस्याएं - फोटो : Freepik.com
हो सकती है कॉपर टॉक्सिसिटी
शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए तांबा अत्यंत आवश्यक है, जैसे कि आयरन का अवशोषण और ऊर्जा उत्पादन में मदद करना। वयस्कों के लिए इसकी दैनिक आवश्यकता बहुत कम, लगभग 0.9 मिलीग्राम होती है। यह मात्रा इतना कम है कि सिर्फ संतुलित आहार से भी पूरा हो जाता है। लेकिन जब आप अपने भोजन के साथ-साथ दिनभर तांबे के बर्तन में रखे पानी का भी सेवन करते हैं, तो आपके शरीर में तांबे की मात्रा निर्धारित सीमा से बहुत अधिक हो सकती है।

एक शोध के मुताबिक जरूरत से ज्यादा तांबा शरीर में जाने से कॉपर टॉक्सिसिटी की समस्या हो सकती है। शरीर में तांबे की अधिकता से आपको मितली , पेट दर्द, और थकान जैसी सामान्य शिकायतें हो सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कॉपर का बर्तन - फोटो : Adobe Stock
गंभीर मामलों में लिवर डैमेज
गंभीर मामलों में शरीर में लगातार उच्च मात्रा में तांबा जमा होने से लिवर को नुकसान जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए तांबे के बर्तनों का उपयोग करते समय सावधानी बरतना और संतुलित मात्रा बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है, खासकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए।

ये भी पढ़ें- Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए रात में भोजन करें या नहीं, जानिए डिनर का सही तरीका

4 of 5
कॉपर का बर्तन - फोटो : Adobe Stock
दिनभर तांबे का पानी पीने से बचें
अगर आप अच्छे स्वास्थ्य लाभ के लिए हर समय केवल तांबे के बर्तन में ही पानी पीते हैं, तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। यह आदत शरीर में तांबे की मात्रा को अनावश्यक रूप से बढ़ा सकती है, जिससे आपको कई स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें-Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर कैसे किडनी की कार्यक्षमता को धीरे-धीरे खत्म करता है? जानें इसके पीछे का विज्ञान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कॉपर का बर्तन - फोटो : Adobe Stock
सही तरीका और सेवन की सीमा
ताम्र जल के लाभों को पाने का सबसे सुरक्षित तरीका यह है कि आप दिनभर में केवल एक बार ही तांबे के बर्तन में रखा पानी पीएं। इसका फायदा लेने के लिए तांबे के बर्तन में रात भर रखा हुआ (6 से 8 घंटे तक) पानी पी सकते हैं। बाकी दिन सामान्य गिलास या स्टील के बर्तन में पानी पीएं। 

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें