आजकल का खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की गलत आदतें हमारे शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव डालती हैं, लेकिन हम इसपर ध्यान नहीं देते हैं, जिसकी वजह से हमारे शरीर को धीरे-धीरे काफी नुकसान होता है। आगे चलकर ये आदतें कई रोगों की वजह बनती हैं। इसलिए हमें अपनी जीवनशैली में सुधार करना चाहिए और अपनी खान-पान की आदतों पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर से ही आप अपना काम बेहतर ढंग से कर सकते हैं। जब आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं होता है तो इसका असर आपके काम पर भी पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि वे कौन सी आदते हैं जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हैं।