फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: डायबिटीज रोगी भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

Sat, 04 Mar 2023 11:38 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
डायबिटीज मरीज क्या न खाएं? - फोटो : iStock
डॉ. प्रिया पाण्डेय
आहार विशेषज्ञ, आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल
डिग्री- बीएससी (ह्यूमन न्यूट्रीशियन)
अनुभव - आठ वर्ष
Medically Reviewed by Dr. Priya pandey


डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। भारत में ही नहीं दुनियाभर में डायबिटीज के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1980 में दुनियाभर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या 10 करोड़ 80 लाख रुपये के आसपास थी, लेकिन साल 2014 में मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 42 करोड़ से ज्यादा हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, 2000 से 2016 के बीच डायबिटीज की वजह से समय से पहले मृत्यु दर में पांच फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में डायबिटीज एक ऐसी बीमारी बन गई है, जिसकी चपेट में अधिकतर लोग आ रहे हैं। डायबिटीज के मरीज को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कुछ चीजों के सेवन से डायबिटीज मरीज का शुगर लेवल बढ़ जाता है, जो उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप या आपके परिवार में भी कोई डायबिटीज का मरीज है, तो शुगर लेवल को नियंत्रित रखने वाली चीजों का सेवन करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक, जिन चीजों के सेवन से शुगर लेवल बढ़ता है, उसके बारे में जान लें।
विज्ञापन

2 of 6
डायबिटीज मरीज क्या न खाएं? - फोटो : istock
आलू और शकरकंद

डायबिटीज के मरीज हैं तो आलू और शकरकंद का सेवन न करें। आलू और शकरकंद खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है, जो मधुमेह रोगी के लिए घातक साबित हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
डायबिटीज मरीज क्या न खाएं? - फोटो : Istock
आइसक्रीम, केक, चॉकलेट

डायबिटीज रोगियों को मीठा कम खाना चाहिए। वहीं आइसक्रीम, केक और चॉकलेट जैसी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। पेस्ट्री, केक, क्रीम बिस्किट आदि खाने से रक्त शर्करा में तेजी से बढ़ोतरी होती है। मधुमेह रोगियों के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है।

4 of 6
डायबिटीज मरीज क्या न खाएं? - फोटो : Istock
तले खाद्य पदार्थ

मसालेदार, तला भुना खाने का शौक रखने वाले डायबिटीज मरीजों को भूलकर भी नमकीन, पकौड़े और कचौड़ी जैसी चीजें नहीं खानी चाहिए। तली भुनी या अधिक वसा वाली डिश में हाई कार्बोहाइड्रेट होता है, जो डायबिटीज मरीजों की सेहत के लिए हानिकारक है। डॉक्टर डायबिटीज मरीजों को रिफाइंड तेल का उपयोग न करने का सलाह देते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
डायबिटीज मरीज क्या न खाएं? - फोटो : Pixabay
फलों का जूस

फल भले ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं लेकिन डायबिटीज के मरीजों को फलों का जूस नहीं पीना चाहिए। इसमें केले, चीकू, शरीफा, फ्रूट जूस, फ्रूट मिल्क शेक आदि का सेवन भूल से भी न करें। फलों का जूस मधुमेह रोगियों के ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डायबिटीज मरीज क्या न खाएं? - फोटो : iStock
नोट: यह लेख दिल्ली की डॉ. प्रिया पाण्डेय से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर प्रिया को 8 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय से ह्यूमन न्यूट्रीशियन में स्नातक किया हुआ है। वह आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में आहार विशेषज्ञ के तौर पर कार्यरत हैं। डॉ प्रिया कई संस्थानों में बतौर लेक्चरर ह्यूमन न्यूट्रीशियन के छात्रों को पढ़ाती भी हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें