Doctor Recommended Drinks: आज के समय में भूलने की समस्या युवाओं से लेकर वयस्कों तक में आम होती जा रही है। आपने देखा होगा बहुत से लोग चाबी रखकर भूल जाते हैं या बाजार से आधा सामान ही लाते हैं। बिना लिखे कुछ भी याद न रहना और दिमाग का धीमा पड़ना ऐसे लक्षण हैं जिन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसे लक्षण बुढ़ापे में डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ा देते हैं।
इसी विषय पर मशहूर डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने उस वीडियो में चार ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताया है, जिन्हें रोजाना अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप अपनी याददाश्त को तेज कर सकते हैं और फोकस करने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं।
ये ड्रिंक्स नेचुरल रूप से एंटीऑक्सीडेंट्स और ऐसे कंपाउंड से भरपूर होते हैं जो सीधे मस्तिष्क की कोशिकाओं को पोषण देते हैं और उनमें होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं। इन ड्रिंक्स को आप अदल-बदल कर सुबह या शाम में पी सकते हैं, जिससे आपका दिमाग पूरे दिन सक्रिय और तेज बना रहेगा।