फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: अदरक-लहसुन का अधिक सेवन हो सकता है नुकसानदायक, इन गंभीर बीमारियों का बढ़ जाता है जोखिम

Wed, 07 Jan 2026 10:08 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ginger Garlic Side Effects: ठंड के दिनों अदरक-लहसुन का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। मगर इसका अधिक सेवन कई बीमारियों का जोखिम बढ़ा देता है। अगर आप भी अदरक लहसुन का सेवन करते हैं तो ये लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए।
 
विज्ञापन
1 of 5
Ginger Garlic Side Effects - फोटो : Amar Ujala
Jyada Lahsun Khane Ke Nuksan: ठंड के मौसम में शरीर को प्राकृतिक गर्माहट देने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अदरक और लहसुन को 'सुपरफूड' माना जाता है। इनमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सर्दी-जुकाम और जोड़ों के दर्द में जादुई राहत प्रदान करते हैं। मगर आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान दोनों ही चेतावनी देते हैं कि किसी भी चीज की अति नुकसानदायक हो सकती है। अदरक में मौजूद 'जिंजरॉल' और लहसुन का 'एलिसिन' जहां एक तरफ फायदेमंद हैं, वहीं दूसरी ओर इनकी तासीर अत्यधिक गर्म होती है। 

जब इनका आवश्यकता से अधिक सेवन करते हैं, तो यह शरीर के आंतरिक पीएच संतुलन को बिगाड़ सकते हैं। अधिक अदरक-लहसुन का सेवन पाचन तंत्र की नाजुक परत को नुकसान पहुंचा सकता है और शरीर के रक्त जमाव की नेचुरल प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न कर सकता है। अक्सर लोग सर्दी से बचने के चक्कर में इनका काढ़ा या कच्चा सेवन बहुत ज्यादा करने लगते हैं, जिससे पेट में अल्सर, सीने में जलन और लीवर से जुड़ी जटिलताओं का जोखिम बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार भी लहसुन अदरक का अधिक सेवन गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पेट की समस्या - फोटो : Adobe stock
पाचन तंत्र और सीने में जलन की समस्या
अदरक और लहसुन का अधिक सेवन एसिड रिफ्लक्स और गैस्ट्र्रिटिस का मुख्य कारण बन सकता है। लहसुन में मौजूद सल्फर यौगिक पेट की गैस को बढ़ाते हैं, जिससे सीने में जलन और डकारें आने लगती हैं। वहीं, ज्यादा अदरक आंतों में मरोड़ और दस्त पैदा कर सकता है। खाली पेट इनका अत्यधिक सेवन पेट की म्यूकोसा परत को छील सकता है, जो भविष्य में अल्सर का रूप ले सकता है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: हेल्दी समझकर सुबह खाली पेट भूलकर भी न लें ये चार चीजें, वरना बढ़ सकती है समस्या
विज्ञापन

3 of 5
ब्लीडिंग का जोखिम - फोटो : Adobe Stock Images
रक्त पतला होना और ब्लीडिंग का खतरा
लहसुन और अदरक दोनों में प्राकृतिक रूप से खून को पतला करने के गुण होते हैं। अगर आप पहले से ही एस्पिरिन या अन्य खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं, तो इनका अधिक सेवन आंतरिक रक्तस्राव के जोखिम को बढ़ा देता है। विशेषकर किसी भी सर्जरी से पहले इनका सेवन बंद करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह ऑपरेशन के दौरान या बाद में अत्यधिक ब्लीडिंग का कारण बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या आपके पेशाब में भी आता है झाग? इन गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत

4 of 5
लिवर - फोटो : Adobe Stock
लीवर और किडनी पर नकारात्मक प्रभाव
चिकित्सीय शोधों के अनुसार, लहसुन का अत्यधिक सेवन लीवर में टॉक्सिसिटी पैदा कर सकता है। लहसुन में मौजूद एलिसिन की भारी मात्रा लीवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है। इसी तरह अदरक का बहुत अधिक अर्क किडनी की कार्यप्रणाली पर दबाव डाल सकता है। अगर आपको पहले से ही लीवर या किडनी की कोई समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के बिना इनके सेवन से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अदरक - फोटो : Freepik.com
कितनी मात्रा है सुरक्षित?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए दिनभर में 2-3 कच्ची लहसुन की कलियां और 2-4 ग्राम अदरक का सेवन पर्याप्त है। इन्हें हमेशा भोजन में पकाकर इस्तेमाल करना सबसे सुरक्षित होता है क्योंकि इससे इनकी तीक्ष्णता कम हो जाती है। अगर आपको लो ब्लड प्रेशर या ब्लीडिंग डिसऑर्डर है, तो सावधानी बरतें। ध्यान रखें रसोई की ये औषधियां तभी तक कारगर हैं जब तक इनका सेवन संतुलित मात्रा में किया जाए।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें