फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन लोगों को नाशपाती का नहीं करना चाहिए ज्यादा सेवन, फायदे की जगह हो सकते हैं ये नुकसान

Sat, 17 Jul 2021 06:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ज्यादा नाशपाती का सेवन दे सकता है नुकसान - फोटो : iStock
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

हम खुद को हेल्दी रखने के लिए अच्छे खानपान का सेवन करते हैं। साथ ही हम कई तरह के फलों का भी सेवन करते हैं, और मौसम के हिसाब से ये फल बदलते भी रहते हैं। हर फल के अपने फायदे होते हैं, जैसे- नाशपाती। ये हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में काफी मदद करते हैं और वजन कम करने में भी लाभदायक होते हैं। वहीं, इसमें पाए जाने वाले खनिज, फाइटोन्यूट्रिएंट्स, डाइट फाइबर, विटामिन और पॉलीफेनोल्स जैसे पोषक तत्व काफी फायदा देते हैं। इस मौसमी फल को खाने से हमारे शरीर को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन अगर नाशपाती का ज्यादा सेवन किया जाए तो ये हमें फायदे की जगह पर नुकसान दे सकता है। इसलिए हमें इनका ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि किन लोगों को इनका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए, नहीं तो फायदे की जगह पर नुकसान हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एलर्जी वाले लोगों को
  • अगर आपको एलर्जी की समस्या है, तो आपको नाशपाती का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, जब नाशपाती से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली मिलती है, तब इससे एलर्जी होती है। ऐसे में इसके कुछ प्रोटीन हानिकारक साबित हो जाते हैं, और ये एक तरह का पदार्थ पूरे शरीर में छोड़ता है जिसकी वजह से एलर्जी होती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पेट से जुड़ी दिक्कतों वाले लोगों को
  • जिन लोगों के पेट में दिक्कत होती है, जिन्हें पेट से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे लोगों को नाशपाती का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। अगर ऐसे लोग इसका ज्यादा सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर पेट में ऐंठन, कब्ज, आंतों की गैस, दस्त, कब्ज जैसी समस्याएं पैदा या इन्हें बढ़ा सकता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जो अपना वजन कम करना चाहते हों
  • वैसे तो नाशपाती वजन घटाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद डाइट फाइबर पेट की भूख को शांत करने में मदद करते हैं और ज्यादा खाने को नियंत्रित करते हैं। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। वहीं, पुरुषों के लिए 2500 और महिलाओं के लिए 2 हजार कैलोरी है, लेकिन अगर आप पहले ही इतनी कैलोरी अन्य खाने से ले चुके हैं और फिर नाशपाती का सेवन करते हैं। तो ऐसे में ये आपका वजन बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ब्लड प्रेशर की दिक्कत वालों को
  • नाशपाती में जिंक, पोटैशियम और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं, जो हमारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। लेकिन दूसरी तरफ अगर आप इनका ज्यादा सेवन करते हैं, तो ये आपका ब्लड प्रेशर लेवल बिगाड़ सकता है। ऐसे में आपको कई दिक्कतें हो सकती हैं। जैसे- सांस लेने में दिक्कतें, हिहाइड्रेशन, चक्कर आना, मतली, बेहोशी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें