High Heart Rate Symptoms: अक्सर हममें से कई लोगों को कभी-कभी दिल की धड़कन तेज होती हुई या सीने में घबराहट महसूस होती है। तनाव या ज्यादा शारीरिक मेहनत के बाद ऐसा होना सामान्य है। लेकिन अगर यह अनुभव बार-बार हो, बिना किसी स्पष्ट कारण के हो, या इसके साथ अन्य लक्षण भी दिखाई दें, तो इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।
यह एरिथमिया नामक एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या का लक्षण हो सकता है। एरिथमिया का मतलब है दिल की धड़कन का अनियमित होना या तो बहुत तेज, बहुत धीमी, या बेतरतीब होना। यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके दिल के काम करने के तरीके में कोई समस्या है, जिसके लिए तुरंत डॉक्टरी सलाह लेना जरूरी है।