फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: चाय के साथ कभी नहीं खाना चाहिए ये पांच चीजें, पेट की समस्या कर देगी परेशान

Mon, 09 Dec 2024 04:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

चाय के साथ कुछ चीजों का सेवन भूल से भी नहीं करना चाहिए। कुछ चीजों को चाय के साथ खाने से अपच, गैस की समस्या हो सकती है, साथ ही कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की यह वजह बन सकती है। आइए जानते हैं चाय के साथ किन चीजों का सेवन नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
चाय के साथ क्या न खाएं - फोटो : istock
Food Avoid Eating With Tea: भारत में चाय सामान्य पेय है जो अधिकतर लोग पीना पसंद करते हैं। लोग अपने दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। वहीं सर्दियों में गर्मागर्म चाय का स्वाद ही अलग लगता है। ये शरीर को गर्माहट देती है और थकान को कम करती है।हालांकि चाय का सेवन सही तरीके से करना चाहिए। चाय से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। जैसे दूध की चाय पेट के लिए समस्या करती है। चाय में चीनी की मात्रा भी कम रखें। चाय को अधिक उबालकर काढ़ा न बनाएं। इसके अलावा चाय पीने का सही समय सुबह उठने के दो घंटे के बाद या नाश्ते के एक घंटे बाद है।

चाय के सही तरीके से सेवन के साथ कुछ चीजों के साथ खाना चाहिए। दूध वाली चाय पीने से आपको पेट में एसिडिटी, एसिड बनने, अपच और भूख न लगने की समस्या हो सकती है। चाय के साथ कुछ चीजों का सेवन भूल से भी नहीं करना चाहिए। कुछ चीजों को चाय के साथ खाने से अपच, गैस की समस्या हो सकती है, साथ ही कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की यह वजह बन सकती है। आइए जानते हैं चाय के साथ किन चीजों का सेवन नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
चाय और खट्टे फल - फोटो : istock
खट्टे फलों का सेवन

नींबू, संतरा, अंगूर आदि फल चाय के साथ कभी न खाएं। चाय में मौजूद टैनिन और खट्टी चीजों में मौजूद सिट्रिक एसिड मिलकर पेट में एसिडिटी बढ़ा देते हैं। इससे सीने  में जलन, अपच और आंतों में परेशानी हो सकती है। चाय के साथ फ्रूट चाट न खाएं।
विज्ञापन

3 of 6
चाय और दही - फोटो : istock
दही का सेवन

चाय गर्म होती है जबकि दही ठंडा होता है। इन दोनों का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। चाय में मौजूद टैनिन कंपाउंड और दही में मौजूद लैक्टिक एसिड के बीच प्रतिक्रिया होने से पेट  में दर्द हो सकता है। गर्म और ठंडी चीजों के एक साथ सेवन से मेटाबॉलिक सिस्टम में असंतुलन हो सकता है।

4 of 6
मसालेदार स्नैक्स - फोटो : instagram
मसालेदार स्नैक्स

भारत में चाय के साथ अक्सर लोग पकौड़े या समोसे जैसे मसालेदार, तला भुना नाश्ता करना पसंद करते हैं। चाय में मौजूद टैनिन पेट की परत को परेशान करता है। वहीं मसालेदार स्नैक्स में कैप्साइसिन मौजूद होता है जिसके साथ चाय के मिलने पर पेट में एसिडिटी, अपच और सीने में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। चाय के साथ नमकीन चीजों के सेवन से ब्लोटिंग हो सकती है और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
हल्दी - फोटो : Freepik.com
हल्दी का सेवन

चाय के साथ हल्दी या हल्दी वाला भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पेट में गैस, कब्ज,पसीना आना, चक्कर जैसी परेशानी आ सकती हैं। चाय में मौजूद कैफीन ऊर्जा देता है जबकि हल्दी गर्म करने वाली होती है। दोनों के साथ में सेवन से शरीर में ज्यादा गर्मी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चाय और अंडा - फोटो : istock
चाय और अंडा

चाय में मौजूद  टैनिक एसिड अंडे में पाए जाने वाले प्रोटीन को बांध देता है। जिससे शरीर उसे अवशोषित नहीं कर पाता। इससे प्रोटीन की कमी हो सकती है और कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। चाय से पाचन प्रभावित होता है और पेट में दर्द,कब्ज, गैस, अपच, सूजन, ब्लोटिंग और सीने में जलन जैसी समस्या हो सकती है।
-----------------------

नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें