हष्ट पुष्ट मर्दों को ये गलतफहमी रहती है कि उन्हें किसी तरह की बीमारी नहीं हो सकती। लेकिन ऐसा नहीं है, सेहत से जुड़े कुछ संकेत हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिेए। ये घातक बीमारियों का इशारा हो सकते हैं। डेलीमेल की खबर के मुताबिक नए शोध में सामने आया है कि माचो दिखने वाले मर्द अकसर डॉ़क्टर के पास जाने से कतराते हैं। सच्चाई ये है कि ऐसे मर्दों की महिलाओं के मुकाबले पांच साल पहले मरने की संभावना होती है।
विज्ञापन
मर्दों को नहीं करने चाहिए ये संकेत नजरअंदाज
2 of 7
- फोटो : getty images
पहला इशारा है इरेक्टाइल डिस्फंक्शन होना। यानी सेक्स के वक्त पीनस का इरेक्ट न हो पाना। ये दिल की बीमारी का संकेत हो सकता है। इरेक्शन होने के लिए उस अंग तक खून का पहुंचना जरूरी है और अगर ऐसा नहीं हो पा रहा यानी आर्टरी में फैट जमा हो गया है जो खून का बहाव रोक रहा है। इसका मतलब आपका दिल स्वस्थ नहीं है।
विज्ञापन
मर्दों को नहीं करने चाहिए ये संकेत नजरअंदाज
3 of 7
- फोटो : getty images
मर्दों के भी अगर स्तन निकलने लगें तो इसे गंभीरता से लेना जरूरी है। फैट के कारण वजन बढ़ता है और इसीलिए स्तन के पास भी फैट बढ़ता है। लेकिन कई बार ये ब्रेस्ट टिशू के बढ़ने से भी होता है। ये टिशू महिलाओं में ही पाया जाता है। लेकिन मर्दों में टेस्टॉसटेरॉन और ऑस्ट्रोजन हार्मोन के बीच का संतुलन बिगड़ जाने से भी ऐसा होता है। ये लीवर की बीमारी का इशारा है।
मर्दों को नहीं करने चाहिए ये संकेत नजरअंदाज
4 of 7
- फोटो : gla facebook page
रात में अगर बार बार टॉयलेट जाना पड़ता है तो ये प्रोस्टेट कैंसर हो सकता है। प्रोस्टेट ग्लैंड अखरोट के आकार की होती है जिससे सीमन निकलता है। अगर इसके आकार में बदलाव आए तो ये मर्दों को बार बार टॉयलेट जाने पर मजबूर कर सकती है। ऐसा होता है तो डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
मर्दों को नहीं करने चाहिए ये संकेत नजरअंदाज
5 of 7
- फोटो : getty images
कामेच्छा घटना या किसी भी तरह की गंध सूंघ न पाना इस बात का इशारा है कि फर्टीलिटी पर असर पड़ रहा है। ये ऐसी बीमारी के कारण हो सकता है जिससे मर्दों में टेस्टीकल्स के जरिए ज्यादा हार्मोन नहीं बन पाते और कामेच्छा घटती है। इसी तरह अगर नाक काम नहीं कर रही और गंध सूंघ नहीं पा रहे तो ये भी टेस्टीकल्स के काम न करने के कारण है।
विज्ञापन
मर्दों को नहीं करने चाहिए ये संकेत नजरअंदाज
6 of 7
- फोटो : getty images
मर्दों को टेस्टीकल्स में अगर सूजन या गांठें महसूस हों तो इसे दिखा जरूर लें। हो सकता है टेस्टीकुलर कैंसर का इशारा हों।