फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: पीलिया को जड़ से खत्म कर सकते हैं ये घरेलू उपाय, एक बार जरूर करें ट्राई

Wed, 22 Sep 2021 04:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीलिया से बचने के घरेलू उपाय - फोटो : iStock
आचार्य मनीष
आयुर्वेदाचार्य, शुद्धि आयुर्वेद

Medically Reviewed by Acharya Manish

जब-जब मौसम बदलता है, तब ये बदलता मौसम अपने साथ कई घातक बीमारियां लेकर आता है। भले ही मौसम बदलने से, बरसात होने से हमें गर्मी से राहत मिलती है, लेकिन हम ये नहीं भूल सकते कि बरसात जैसा मौसम बीमारियों का भी होता है। हालांकि, कई ऐसी बीमारियां हैं जो बिन बरसात के मौसम में भी होती हैं, लेकिन इस मौसम में इनका खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है। जैसे- पीलिया को ही ले लीजिए। ये काफी खतरनाक बीमारी है, जिसमें बुखार आना, आंखों और त्वचा का पीला होना, पेट दर्द, भूख न लगने जैसे कई लक्षण नजर आते हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते इस बीमारी से लड़ा जाए। तो चलिए आपको मलेरिया से बचने के कुछ घरेलू उपाय के बारे में बताते हैं, जिनके बारे में आयुर्वेद भी मानता है। आप इस बारे में अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीलिया से बचने के घरेलू उपाय: मुलेठी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
मुलेठी
  • मुलेठी आवाज और गला साफ करने के अलावा भी कई काम करती है। इसमें कैल्शियम, ग्लिसराइजिक एसिड, प्रोटीन, फैट, विटामिन बी और ई जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसकी वजह से ये पीलिया जैसे रोग में भी कारगर साबित होती है। आपको करना ये है मुलेठी को पीसकर इसका चूर्ण बना लेना है और थोड़े से शहद में इसे मिलाकर इसका सेवन करना है।
विज्ञापन

3 of 5
पीलिया से बचने के घरेलू उपाय - फोटो : Pixabay
साबुत धनिया
  • साबुत धनिया हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है, लेकिन ये पीलिया में भी आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको थोड़े से साबुत धनिए को पानी में रातभर भिगोकर रखना है और फिर सुबह इस पानी का सेवन करना है। ऐसा दो सप्ताह तक करने से पीलिया जल्द खत्म होने में मदद मिलती है।

4 of 5
पीलिया से बचने के घरेलू उपाय - फोटो : pixabay
मूली का रस
  • मूली पीलिया को खत्म करने में काफी मदद कर सकती है। इसके लिए आपको करना ये है कि मूली और मूली के पत्तों का रस निकालना है और फिर इसमें काला नमक डालकर इसका सेवन करना है। ऐसा करने से आपका पाचन तंत्र सही होगा और पीलिया जल्द खत्म होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीलिया से बचने के घरेलू उपाय - फोटो : iStock
नीम का रस
  • नीम के पत्ते मलेरिया के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। आपको नीम के पत्तों का रस निकालना है और फिर मलेरिया के मरीज को इसे रोजाना नियमित रूप से पिलाना है। ऐसा लगभग एक सप्ताह करने के बाद ही आपको फर्क नजर आ सकता है।

नोट: आचार्य मनीष आयुर्वेद आचार्य हैं, जो आर्युवेद की दुनिया में एक लंबा अनुभव रखते हैं। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें