फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण से सावधान, खांसी को लेकर ना रहें लापरवाह, हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों के शिकार

Sat, 02 Nov 2019 02:18 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली में वायु प्रदूषण - फोटो : PTI
भारत में बढ़ता वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव देश की राजधानी दिल्ली में देखने को मिल रहा है। धुंध की चादर ओढ़े दिल्ली -एनसीआर की हालात इस समय बहुत गंभीर है। हर ढलते दिन के साथ दिल्ली की हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है। इस वायु प्रदूषण के वजह से लोगों के बीच संक्रामक बीमारियां भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। इंसान के शरीर में वायु प्रदूषण जल्दी असर करता हैं क्योंकि यह सांस के साथ हवा के रूप मे शरीर मे पहुंचता है। इस प्रदूषण के वजह से शुरुआत में तो सिर्फ खांसी ही होती है लेकिन आगे चलकर यह एक गंभीर बीमारी बन जाती है। आइए जानते हैं प्रदूषण से होने वाली गंभीर बीमारियों और बचाव के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
वायु प्रदूषण से होने वाली गंभीर बीमारियां...

अस्थमा
वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियों में सबसे ज्यादा खतरा अस्थमा का होता है। इसके अलावा जो लोग पहले से ही अस्थमा से पीड़ित हैं, उनको इस जहरीली हवा में सांस लेना बेहद खतरनाक हो जाता है। प्रदूषित हवा के कारण सांस की नली में सूजन आ जाती है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगती है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : file photo
निमोनिया

प्रदूषित हवा में कई तरह के हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं, जो सांस लेने के दौरान हमारे शरीर में चले जाते हैं। ये बैक्टीरिया निमोनिया जैसी बीमारी को जन्म देते हैं। लगातार प्रदूषित हवा में रहने से यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है।

4 of 6
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
फेफड़ों में कैंसर

प्रदूषित हो रखी हवा में मौजूद जहरीली गैसों के कारण फेफड़ो में कैंसर होने का खतरा बढ जाता है। इस बीमारी में फेफड़ों की कोशिकाएं जरूरत से ज्यादा ग्रोथ करने लगती हैं, जिससे शरीर में ठीक तरह से ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

5 of 6
दिल्ली में वायु प्रदूषण - फोटो : PTI
बर्थ डिफेक्ट

प्रदूषित हवा केवल आम लोगों को ही नहीं बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चों के लिए भी बेहद खतरनाक है। नवजात शिशुओं में वायु प्रदुषण के कारण कई तरह के डिफेक्ट्स होने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे जगहों पर जन्में बच्चों की इम्युनिटी पावर बहुत ही कमजोर होती है। इसके अलावा इन बच्चों में खांसी, जुखाम, एलर्जी और इंफेक्शन की संभावना अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वायु प्रदूषण - फोटो : PTI
वायु प्रदूषण से बचाव

वायु प्रदूषण से बचने के लिए पूरे बांह के कपड़े पहनें और अपने चेहरे को अच्छी गुणवत्ता वाले मास्क से ढकें।

घर के बाहर किए जाने वाले व्यायाम से बचें। बढ़िया होगा की आप घर में ही योगा जैसे व्यायाम करें।

घर की हवा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें।

अपनी प्रतिरक्षी क्षमता को मजबूत बनाए रखने के लिए तुलसी और अदरक की चाय पीएं।

घर में जहरीली गैसों को कम करने के लिए हवा को फिल्टर करने वाले पौधे लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें